नाबालिग की आपबीती: डॉक्टरों से बोली- मैं 15 साल की हूं…दादी ने 30 साल के युवक से जबरन शादी करा दी, हर रोज कर रहा दुष्कर्म

श्रीनगर: पौड़ी जनपद में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिक लड़की को अस्पताल में स्वास्थ्य खराब होने पर भर्ती किया गया था। जब नाबालिग की जांच डॉक्टरों द्वारा की गई तो वो गर्भवती निकली। जब नाबालिग से महिला डॉक्टरों द्वारा पूछताछ की गयी तो उसने अपनी जो आप बीती सुनाई उसे सुनकर डॉक्टर चौंक गईं।

नाबालिग लड़की की हुई शादी

लड़की को एक युवक द्वारा पंजाब से शादी कर लाया गया था. वही युवक उसे अस्पताल भी लाया था। मामले में अस्पताल प्रशासन द्वारा पूरी घटना पुलिस को बताई गयी। युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब के अमृतसर में किशोरी की जबरन शादी चार माह पहले हुई थी। उसके बाद आरोपी उसे उत्तराखंड के थलीसैंंण ले आया. तभी से युवक द्वारा युवती का शारीरिक और मानसिक शोषण जारी था।

गर्भवती हुई लड़की

युवती ने बताया कि में 15 वर्ष की हूं। 30 वर्षीय युवक जबरन शादी कर मुझे अमृतसर से थलीसैंण ले आया। मुझसे रोज दुष्कर्म किया जा रहा था। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। अस्पताल पहुंची किशोरी ने जब डॉक्टरों को यह आपबीती बताई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के साथ पहुंचे आरोपी को अस्पताल से ही गिरफ्तार कर लिया।

दादी ने करा दी नाबालिग की शादी

थानाध्यक्ष सतपुली दीपक तिवाड़ी ने बताया कि उक्त किशोरी थलीसैंण निवासी युवक के साथ अस्पताल पहुंची थी। युवक उसके पास से कुछ मिनटों के लिए हटा तो उसने तुरंत डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों को आपबीती बता दी। उसने बताया कि मेरे माता-पिता का देहांत हो चुका है। मैं अपनी दादी और चाचा-चाची के साथ अमृतसर में रहती थी।

पंजाब के अमृतसर में हुई नाबालिग की शादी

दादी ने चार महीने पहले अमृतसर में ही मेरी शादी जबरदस्ती थलीसैंण के 30 वर्षीय युवक से करा दी. शादी के कुछ समय बाद ही दादी का निधन हो गया। उसने बताया कि यहां लाकर मुझसे रोज दुष्कर्म किया जा रहा है। विरोध करने पर मारपीट की जाती है। डॉक्टरों ने तुरंत इसकी जानकारी अस्पताल के यूनिट हेड पंकज मोहन शर्मा को दी। उन्होंने तत्काल पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को अस्पताल से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना कोतवाली पौड़ी की महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी जोशी को सौंपी गई है। वहीं, किशोरी को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया है।

चार माह से झेल रही थी प्रताड़ना

अमृतसर में किशोरी की जबरन शादी चार माह पहले हुई थी। उसके बाद आरोपी उसे थलीसैंंण ले आया और तभी से युवती का शारीरिक और मानसिक शोषण जारी था। मंगलवार को अस्पताल पहुंची किशोरी को जैसे ही मौका मिला, उसने तुरंत डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों को आपबीती बता दी, जिसके बाद उसे चार माह से जारी प्रताड़ना से मुक्ति मिल गई।

Related Posts

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में सीआरपी-बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

देहरादून: शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार से इन पदों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन…

नीट परीक्षा में हुई धांधली से जुड़ा उत्तराखंड का नाम, मुख्य आरोपियों में से एक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून: नीट परीक्षा में हुई धांधली में भी उत्तराखंड का नाम जुड़ गया है। धांधली के मुख्य आरोपियों में से एक गुरुग्राम के गंगाधर को देहरादून से ही गिरफ्तार किया…

You Missed

Step Into the Spotlight – The Film Festival Hamilton Experience Awaits

Odkryj niesamowite bonusy i nieograniczoną rozrywkę w lolajack casino – Twój przepis na sukces

Vive la Emoción del Juego con Wazamba: Bonos, Aventuras y Recompensas Inigualables

Κορυφαία προωθητική εμπειρία με το Pawnbet – Η τέλεια διέξοδος για το ελληνικό κοινό

Step into the World of Betscore: Unleash the Ultimate Casino Adventure

Experience the Thrill of Winning at Casea – New Zealand’s Premier Online Destination