रुद्रपुर मजार ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट का सख्त आदेश, 24 घंटे में दें जवाब, वाहन रोकें

नैनीताल हाईकोर्ट ने रुद्रपुर में हुए मजार ध्वस्तीकरण के खिलाफ मेंशन की गई पुरानी याचिका पर सुनवाई करते हुए याची से कहा है कि वे 24 घंटे के भीतर दो सदस्यों और मिट्टी शिफ्ट करने का पूर्ण ब्योरा मुहैया कराएं। न्यायालय ने ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन को तब तक मजार के ऊपर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने यह आदेश दिया। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में इंदिरा चौक पर सैय्यद मासूम शाह मियां और सज्जाद मियां की मजार को प्रशासन ने सोमवार तड़के जेसीबी से ढहा दिया। 

क्या है पूरा मामला
रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर पुलिस, प्रशासन और एनएचएआई की टीम ने सैय्यद मासूम शाह मिया और सज्जाद मिया की दशकों पुरानी मजार को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और इंदिरा चौक से डीडी चौक तक यातायात बंद कर दिया गया। काशीपुर व किच्छा बायपास से वाहनों को निकाला गया, जबकि मीडिया कर्मियों को नगर निगम गेट पर रोक दिया गया। एसएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बता दें कि, रुद्रपुर में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और एनएच की संयुक्त टीम ने तड़के बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। संयुक्त टीम ने भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से धार्मिक स्थल को ढहा दिया। इस कार्रवाई के दौरान डीडी चौक से इंदिरा चौक तक आवाजाही को बंद रखा गया था। इसके साथ ही ट्रैफिक काशीपुर बाईपास और किच्छा बाईपास में डायवर्ट किया गया था। सड़क को आठ लेन बनाया जा रहा है और इसके आड़े  धार्मिक संरचना आ रही थी। इस संबंध में पूर्व में इसे हटाने का नोटिक दिया गया था। इस कार्रवाई के लिए जिले के कई थानों का फोर्स जगह जगह तैनात किया गया था। 

UK NEWS11

uknews11

Related Posts

Aviator Game invites a fresh pace to online sessions with its straightforward charm

Discover how the Aviator Game brings a fresh, straightforward charm to online casino sessions, enhancing betting and crash game experiences.

Så fungerar digitala spelhallar i Sverige

Sveriges basta natcasino med hogsta vinstchanser Upplev spänningen med riktiga casinospel direkt från din skärm – online casino erbjuder en värld av jackpots, bonusar och adrenalinfyllda ögonblick. Här kan du…

You Missed

No KYC casino complete guide to online casinos without KYC identity checks.1769

Aviator Game invites a fresh pace to online sessions with its straightforward charm

Interview with Pro Players Insights from the World of Elabet Casino

Så fungerar digitala spelhallar i Sverige

ทำความรู้จักเครื่องเล่นเสี่ยงโชคยอดนิยม

Casino Polska (6820)