Almora: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी और बेटी की मौत, बेटा घायल

अल्मोड़ा के स्याल्दे विकासखंड में भिकियासैंण-देघाट सड़क पर चौनिया बैंड के पास एक कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में डॉक्टर पति, स्टाफ नर्स पत्नी, आठ साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 साल का बेटा घायल हो गया। रुड़की से देघाट सीएचसी में तैनात डॉक्टर पत्नी और बच्चों को छोड़ने जा रहा था।

सोमवार को रुड़की में निजी क्लीनिक संचालित करने वाले सावत शिवालय लाइन, दिल्ली रोड निवासी डॉ. मुनेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह अपनी पत्नी शशि, बेटी अदिति और बेटे आदि के साथ घर से देघाट को रवाना हुए। दोपहर तीन बजे तक उनका परिजनों से संपर्क हुआ, लेकिन इसके बाद अचानक संपर्क कट गया। देर शाम तक संपर्क ना होने पर मृतका के भाई ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चारों के खोजबीन के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह जब घायल बेटा किसी तरह सड़क तक पहुंचा तो घटना का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

neha rawat

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

गदरपुर में एक चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला (50) दिल्ली…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी