Haldwani: 12 साल के लड़के ने मरने से पहले पिता और दो भाईयों को काटा, जानें पूरा मामला

हल्द्वानी: रुद्रपुर निवासी 12 वर्षीय किशोर को दस दिन पहले कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने के नौ दिन बाद वह लोगों को काटने लगा। उसने पहले अपने पिता की अंगुली काट दी और फिर अपने दो छोटे भाईयों को भी काट दिया। उसे रविवार को सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां आधा घंटा चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

वार्ड नंबर तीन संजयनगर रुद्रपुर निवासी गोविंद सरकार मजदूरी करता है। उसके परिवार में उसकी मां, पत्नी और तीन लड़के थे। गोविंद सरकार ने बताया कि उसका बड़ा बेटा विक्की सरकार (12) को दस दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। उसने कहा कि वह रविवार सुबह से ही लोगों को काटने को दौड़ने लगा। बताया कि इस दौरान पहले उसने मेरी अंगुली काट दी। इसके बाद अपने दो छोटे भाईयों को भी काट दिया। लोगों की मदद से उसे पकड़कर वहीं निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया। वहां के डॉक्टरों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। करीब दोपहर 2:30 बजे से इलाज शुरू हुआ। इसके आधे घंटे बाद विक्की की मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही हिदायत दी कि वह अपने और अपने बेटों को रेबीज का इंजेक्शन लगा ले।

Related Posts

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में सीआरपी-बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

देहरादून: शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार से इन पदों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन…

नीट परीक्षा में हुई धांधली से जुड़ा उत्तराखंड का नाम, मुख्य आरोपियों में से एक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून: नीट परीक्षा में हुई धांधली में भी उत्तराखंड का नाम जुड़ गया है। धांधली के मुख्य आरोपियों में से एक गुरुग्राम के गंगाधर को देहरादून से ही गिरफ्तार किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Step Into the Spotlight – The Film Festival Hamilton Experience Awaits

Odkryj niesamowite bonusy i nieograniczoną rozrywkę w lolajack casino – Twój przepis na sukces

Vive la Emoción del Juego con Wazamba: Bonos, Aventuras y Recompensas Inigualables

Κορυφαία προωθητική εμπειρία με το Pawnbet – Η τέλεια διέξοδος για το ελληνικό κοινό

Step into the World of Betscore: Unleash the Ultimate Casino Adventure

Experience the Thrill of Winning at Casea – New Zealand’s Premier Online Destination