पदोन्नति: शिथिलता का मिलेगा लाभ, तेजी से निस्तारण होगा शुरू

देहरादून: चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही अब विभागों में पदोन्नति से जुड़े प्रकरणों का तेजी से निस्तारण शुरू होगा। सबसे बड़ा लाभ कर्मचारियों को पदोन्नति में शिथिलता से मिलेगा।

30 जून तक ही कर्मचारियों को पदोन्नति में शिथिलता का लाभ मिलना है। इसके बाद ये लाभ मिलना बंद हो जाएगा। चुनाव आचार संहिता के कारण पदोन्नति में शिथिलता का लाभ नहीं मिल पा रहा था। विभागों में बड़ी संख्या में पदोन्नति के पद खाली पड़े थे। जल संस्थान में तो अधीक्षण अभियंता के सभी पद खाली पड़े हैं। पूरे विभाग में मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग और महाप्रबंधक डीके सिंह को छोड़ कोई भी महाप्रबंधक और अधीक्षण अभियंता नहीं है। शेष सभी लोग अधिशासी अभियंता के पद तक ही सीमित हैं।

तबादला ऐक्ट के तहत होंगे बंपर तबादले

आचार संहिता के चलते विभागों में अभी तक तबादले नहीं हो पाए थे, जबकि 10 जून तक तबादलों की अंतिम समय सीमा है। चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने की वजह कई विभाग तबादलों की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए है। इस वजह से कई विभागों ने राज्य सरकार से तबादलों की तय सीमा को बढ़ाने की गुजारिश की है।

neha rawat

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

गदरपुर में एक चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला (50) दिल्ली…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी