Uttarakhand: गजब कहानी…लड़की बोली- मेरा पति आधी रात को उठकर लिपस्टिक-नेल पॉलिश लगाता है, जानें पूरा मामला

हरिद्वार: हरिद्वार निवासी एक युवती ने महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में युवती ने कहा कि मेरा पति रात में आईने के सामने खड़े होकर सृंगार करता है। लिपस्टिक और नेल पॉलिश लगाता है। एक दिन रात को नींद खुली तो उसे शृंगार करता देख हतप्रभ रह गई। ससुराल वालों ने शादी से बड़ी बात छिपाई थी।

ये कहना है शादी में धोखा खाई हरिद्वार निवासी युवती का। युवती ने महिला आयोग में शिकायत की है। हरिद्वार निवासी युवती का कहना है कि उसकी शादी फरवरी में यमुनानगर, हरियाणा निवासी लड़के से हुई थी। शादी में उसे बुरी तरह धोखा मिला है। लड़की के माता-पिता का कहना है कि लड़का समलैंगिक था तो हमारी बेटी से शादी कर उसकी जिंदगी क्यों बर्बाद की।

21 लाख कैश और गाड़ी दी 
उन्होंने बताया कि बेटी की अरेंज मैरिज एक परिचित के माध्यम से हुई थी। उन्होंने बताया कि दहेज में कार मांगी थी। उन्हें 21 लाख कैश और गाड़ी दी थी। बेटी को 18 तोला सोना भी दिया था। शादी में कुल मिलाकर 80 लाख रुपये खर्च किए थे। लड़की ने बताया कि शादी से पहले लड़के से मिलने के लिए कहते थे, लेकिन लड़का कभी नहीं आया। रात 10.00 बजे के बाद लड़की को फोन नहीं करता था और कहता था कि वह जल्दी सो जाता है।

संस्कारी लड़के की बनाई थी छवि 
वह अपनी छवि एक संस्कारी लड़के की बनाए हुए था। वह कॉल पर नहीं सिर्फ मैसेज में बात करता था। शादी के बाद लड़के के माता-पिता ने कहा कि लड़का मानसिक रूप से कमजोर है, इसलिए वह संबंध नहीं बनाएगा। लड़के की मां ने यह बात किसी को न बताने के लिए कहा था। युवती ने शिकायत कर महिला आयोग से कार्रवाई की मांग की है।

neha rawat

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

गदरपुर में एक चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला (50) दिल्ली…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी