Uttarakhand: 17 गोदामों में धधकी आग, फैली दहशत; देखें वीडियो

रुद्रपुर: शहर के किच्छा हाइवे के पास स्क्रैप के 17 गोदामों में भीषण आग लग गई। इस दौरान चलीं तेज हवाओं से आग फैलते हुए समीप के बिगवाड़ा भट्टा में बने दो कच्चे मकानों तक पहुंच गई। आग की लपटों को देखते हुए आसपास के आधा दर्जन घरों को खाली करा दिया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। आग से करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अंदेशा है।

17 गोदामों में धधकी आग, फैली दहशत; देखें वीडियो

किच्छा रोड पर मेडिसिटी अस्पताल के पास स्क्रैप के गोदाम हैं। इन गोदामों में बड़ी संख्या में प्लास्टिक के ड्रम, पॉलीथिन, टिन, लोहा, तांबा, पीतल सहित काफी स्क्रैप भरा है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे पहाड़गंज निवासी जफीर अहमद के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप ले लिया और डरावनी लपटों के साथ आग बढ़ती चली गई। आग ने मो. सलीम, मो. अहमद, जमील अहमद, अय्यूब, सलीम, मो. सलीम, हाजी महमूद, भोला, भूतबंगला निवासी इमरान नानी, बगवाड़ा निवासी रंजीत सिंह के गोदाम को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग ने बिगवाड़ा भट्टा में बने गीता देवी और जगिया के टिनशेडनुमा मकान को जद में ले लिया। इससे घरों में रखा फर्नीचर, वाशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी, अनाज, कपड़े, गहने आदि सामान जलकर गया।

सूचना पर सीएफओ की अगुवाई में टीम आग बुझाने में जुट गई। रुद्रपुर के अलावा पंतनगर, किच्छा, गदरपुर के अलावा तीन कंपनियों से दमकल वाहन मंगाए गए। शाम करीब सात बजे दमकल कर्मी आग बुझाने में सफल हो पाए इस दौरान एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ निहारिका तोमर के साथ ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। स्क्रैप कारोबारियों ने आग से करोड़ों की क्षति का अंदेशा जताया है। इधर, गोदामों के आसपास करीब आधा दर्जन मकानों को खाली करा दिया गया। लोग घरों में रखा सामान निकालकर हाइवे किनारे लेकर पहुंच गए थे।

खौफ में सड़क पर आ रखा सामान
गोदामों की आग को देख आसपास के आधा दर्जन मकानों को लोगों ने खाली कर दिया। सामान निकालकर या तो सड़कों पर रखा या फिर अपने परिचितों के यहां जा पहुंचे। आग की वजह से अफरा तफरी का माहौल रहा। एनएच-74 हाइवे किनारे रहने वाले परिवार सड़क आ खड़े हुए। वहीं, कई दुकानदार भी अपनी दुकानों को बंद कर बाहर निकल आए।

neha rawat

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

गदरपुर में एक चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला (50) दिल्ली…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी