उत्तराखंड के इन जिलों में आज भी होगी बारिश, देखें लाइव अपडेट

देहरादून: प्रदेश के पांच जिलों में आज (शुक्रवार) झोंकेदार हवाओं के साथ आंधी और तेज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में झोंकेदार हवाओं के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ तेज बारिश के आसार हैं। करीब दो महीने तक प्रचंड गर्मी से परेशान दूनवासियों ने बीते बुधवार को हुई बारिश के बाद राहत की सांस ली।

बारिश का असर बृहस्पतिवार को भी दिखा। जिसके चलते दून का तापमान सामान्य के करीब पहुंच 35.7 डिग्री पहुंच गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री कमी के 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज (शुक्रवार) को दून में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं।

दो महीने बाद बंद हुए एसी-कूलरबारिश के चलते रात के न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से दो महीने बाद दूनवासियों ने रात के समय एसी-कूलर बंद किए। दूनवासियों का कहना है पहले ऐसे ही हुआ करता था। दिन की हल्की बारिश का असर रात के तापमान पर पड़ता था। राजपुर रोड स्थित अर्जुन रावत ने बताया, बृहस्पतिवार की रात 10 बजे के बाद एसी बंद कर दिया गया। जबकि देर रात को कूलर भी बंद कर दिए गए थे।

बारिश के चलते रात के न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से दो महीने बाद दूनवासियों ने रात के समय एसी-कूलर बंद किए। दूनवासियों का कहना है पहले ऐसे ही हुआ करता था। दिन की हल्की बारिश का असर रात के तापमान पर पड़ता था। राजपुर रोड स्थित अर्जुन रावत ने बताया, बृहस्पतिवार की रात 10 बजे के बाद एसी बंद कर दिया गया। जबकि देर रात को कूलर भी बंद कर दिए गए थे।


शहर            अधिकतम             न्यूनतम

देहरादून          35.3                 21.8

पंतनगर            37.1                 24.6

मुक्तेश्वर             24.3               1 2.9

नई टिहरी            26.4              14.0

neha rawat

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

गदरपुर में एक चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला (50) दिल्ली…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी