Uttarakhand: इंस्पेक्टर पर चढ़ा इश्क का बुखार, ऑडियो वायरल…युवती से फोन पर बार-बार डाल रहा था दबाव; जानें पूरा मामला

रुद्रपुर: शहर के एक थाने में तैनात इंस्पेक्टर पर इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा कि वह युवती से फोन पर बार-बार अनैतिक मांग करने लगा। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने ऑडियो के साथ ही पूरे मामले की लिखित शिकायत डीजीपी से की। डीजीपी के निर्देश पर महिला सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस की किरकिरी हो रही है। इससे पहले भी एक इंस्पेक्टर का महिला के साथ वीडियो वायरल होने के बाद निलंबन की सजा झेलनी पड़ी थी।

बृहस्पतिवार को आवास विकास स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में विधायक बेहड़ ने कहा कि इंस्पेक्टर का एक युवती से अश्लील बात करने का मामला प्रकाश में आया है। डीजीपी ने आईपीएस पी रेणुका देवी को जांच के निर्देश दिए थे। कहा कि पंतनगर में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इंस्पेक्टर ने एक पक्ष के पिता और बहन को जेल भेज दिया था। इसी पक्ष की एक युवती दूसरे पक्ष पर केस दर्ज कराने की पैरवी कर रही थी। युवती इसको लेकर इंस्पेक्टर के संपर्क में थी और इंस्पेक्टर युवती से अश्लील बातें करने लगा था। इंस्पेक्टर ने गाड़ी में घुमाने और कई गलत बातें की, लेकिन युवती ने इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित करना चाहिए।

पीएचक्यू से इस मामले में जांच का पत्र आया है। तत्काल महिला सीओ को जांच सौंपी गई है और फैक्ट फाइडिंग रिपोर्ट मांगी गई है। 24 से 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। पंतनगर में दो पक्षों में विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या की थी। उस वक्त दूसरे पक्ष के दो लोगों को जेल भेजा गया था। यह कथित ऑडियो उस घटना के बाद की है। सीडीआर में ऑडियो की पूरी जानकारी आ जाएगी। इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी।
-डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी।

neha rawat

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

गदरपुर में एक चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला (50) दिल्ली…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी