नीट परीक्षा में हुई धांधली से जुड़ा उत्तराखंड का नाम, मुख्य आरोपियों में से एक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून: नीट परीक्षा में हुई धांधली में भी उत्तराखंड का नाम जुड़ गया है। धांधली के मुख्य आरोपियों में से एक गुरुग्राम के गंगाधर को देहरादून से ही गिरफ्तार किया गया है। पिछले दिनों गंगाधर देहरादून और मसूरी घूमने आया था। तभी सीबीआई ने उत्तराखंड पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड पुलिस को गत 25 जून को सूचना आई थी कि गुरुग्राम का गंगाधर देहरादून घूमने आया है। पुलिस ने गंगाधर के संबध में जानकारी जुटाई और उसे मसूरी जाते हुए पकड़ लिया। उस वक्त गंगाधर का परिवार भी साथ था। मौके पर सीबीआई और महाराष्ट्र पुलिस पहुंच गई। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गंगाधर को सीबीआई देहरादून शाखा के सुपुर्द कर दिया गया था। उधर सीबीआई सूत्रों ने यहां हुई पूछताछ के बारे में बताने से इन्कार कर दिया, उनका कहना है कि मामला दिल्ली ब्रांच का है।

पेपर लीक मामले में बिहार के लोगों से था संपर्क में
आरोप है कि गंगाधर बिहार के कुछ लोगों के संपर्क में था और उसने पेपर लीक कराने में मुख्य भूमिका निभाई है। सीबीआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर पांच मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद से मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी कर रही है। हाल ही में बिहार के पटना की एक कोर्ट ने मामले के दो आरोपियों बलदेव कुमार उर्फ चिंटू और मुकेश कुमार को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था।

neha rawat

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

गदरपुर में एक चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला (50) दिल्ली…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी