Ramnagar: पीएसी जवान की मां और भाई की मौत, मौके पर जहर मिला; जानें पूरा मामला

रामनगर: पीएसी जवान के भाई और मां की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शवों के पास जहरीला पदार्थ मिला है जिससे दोनों के जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नया झिरना प्लाॅट नंबर 12 निवासी नंदा देवी (65) पत्नी स्व. जगत सिंह, उसका बेटा सुरेंद्र सिंह (42) मंगलवार की सुबह 10:30 बजे से लापता थे। शाम करीब पांच बजे पड़ाेस में रहने वाली एक युवती शाहनत्थन पीर के पास के जंगल में आम तोड़ने गई थी। वहां उसने नंदा देवी और सुरेंद्र सिंह के शव देखे और तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतका का छोटा बेटा पीएसी जवान देवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचा। देवेंद्र वर्तमान में रुद्रपुर में तैनात है और पांच दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। पीरूमदारा चौकी प्रभारी राजेश जोशी ने बताया कि पीएसी जवान का भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ था और अविवाहित था। दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुत्रवधु से हुई थी कहासुनी
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पीएसी जवान की पत्नी नया झिरना प्लाॅट नंबर 12 में उसकी मां और भाई के साथ रहती थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीएसी जवान की मां की पुत्रवधु से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके चलते उन्होंने सोमवार से खाना नहीं खाया था। जिस पेड़ के नीचे मां-बेटे के शव मिले हैं, वहां जहर की गोलियां भी मिली हैं। प्रथम दृष्टयता मां-बेटे के जहर खाकर जान देने की बात सामने आ रही है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चल सकेगा। 

Related Posts

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में सीआरपी-बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

देहरादून: शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार से इन पदों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन…

नीट परीक्षा में हुई धांधली से जुड़ा उत्तराखंड का नाम, मुख्य आरोपियों में से एक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून: नीट परीक्षा में हुई धांधली में भी उत्तराखंड का नाम जुड़ गया है। धांधली के मुख्य आरोपियों में से एक गुरुग्राम के गंगाधर को देहरादून से ही गिरफ्तार किया…

You Missed

Step Into the Spotlight – The Film Festival Hamilton Experience Awaits

Odkryj niesamowite bonusy i nieograniczoną rozrywkę w lolajack casino – Twój przepis na sukces

Vive la Emoción del Juego con Wazamba: Bonos, Aventuras y Recompensas Inigualables

Κορυφαία προωθητική εμπειρία με το Pawnbet – Η τέλεια διέξοδος για το ελληνικό κοινό

Step into the World of Betscore: Unleash the Ultimate Casino Adventure

Experience the Thrill of Winning at Casea – New Zealand’s Premier Online Destination