UP: पुरानी पेंशन को लेकर बड़ा फैसला, इस तारीख से पहले प्रकाशित विज्ञापनों से नौकरी पाने वालों को मिलेगा लाभ

लखनऊ: 28 मार्च 2005 से पहले प्रकाशित विज्ञापन के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वालों को पुरानी पेंशन स्कीम का विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा। कैबिनेट ने मंगलवार को इस संबंध में लाए गए प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इससे करीब 50 हजार शिक्षक लाभांवित होंगे।

यूपी सरकार ने 28 मार्च 2005 को यह प्रावधान किया था कि 1 अप्रैल 2005 या उसके बाद कार्यभार ग्रहण करने वाले कर्मचारी राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के दायरे में होंगे। यह प्रावधान राज्य सरकार के कार्मिक, शासन के नियंत्रण वाली स्वायत्तशासी संस्थाओं और शासन से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के कर्मियों व शिक्षकों पर लागू किया गया।

तमाम ऐसे शिक्षक व कार्मिक हैं, जिनकी नियुक्ति 1 अप्रैल 2005 को या उसके बाद हुई, लेकिन उस नौकरी का विज्ञापन 28 मार्च 2005 से पहले निकला था। ये कर्मी लंबे समय से उन्हें पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) का लाभ देने की मांग कर रहे थे। केंद्र सरकार इस तरह के कर्मियों को पहले ही यह सुविधा दे चुकी है।

कैबिनेट से अनुमोदित प्रस्ताव के अनुसार, ऐसे कार्मिक जिनकी नियुक्ति 1 अप्रैल 2005 को या उसके बाद हुई है, लेकिन नियुक्ति के लिए पद का विज्ञापन एनपीएस लागू किए जाने संबंधी अधिसूचना जारी होने की तिथि 28 मार्च 2005 से पूर्व प्रकाशित हो चुका था, उन्हें पुरानी पेंशन योजना का एक बार विकल्प उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया है।

Related Posts

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में सीआरपी-बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

देहरादून: शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार से इन पदों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन…

नीट परीक्षा में हुई धांधली से जुड़ा उत्तराखंड का नाम, मुख्य आरोपियों में से एक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून: नीट परीक्षा में हुई धांधली में भी उत्तराखंड का नाम जुड़ गया है। धांधली के मुख्य आरोपियों में से एक गुरुग्राम के गंगाधर को देहरादून से ही गिरफ्तार किया…

You Missed

Κορυφαία προωθητική εμπειρία με το Pawnbet – Η τέλεια διέξοδος για το ελληνικό κοινό

Step into the World of Betscore: Unleash the Ultimate Casino Adventure

Experience the Thrill of Winning at Casea – New Zealand’s Premier Online Destination

Get More from Every Bet – Dive into Betscore’s Exclusive NZ Deals

Spin Into Savings: Discover the Excitement at Lizaro casino

24 timer med ubegrenset spillglede på Pawnbet casino – din ultimate promobillett