Uttarakhand: लुटेरी दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव, पांच लोगों से कर चुकी है शादी, तीन में पाए गए लक्षण

रुद्रपुर: पश्चिमी यूपी की एक जेल में बंद लुटेरी दुल्हन ने खुद के एचआईवी संक्रमित होने की बात छिपाते हुए कई लोगों की जान जोखिम में डाल दी है। उसके संपर्क में आए तीन लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। इस खबर का पता चलने पर जाने-अंजाने उसके संपर्क में आए लोग दहशत में है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों से एहतियातन जांच कराने के लिए कह रहा है। साथ ही महिला के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने में भी जुटा है।

जिले की एक महिला शादी के नाम पर धोखाधड़ी और चोर के गिरोह में शामिल थी। यह महिला अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पहले शादी करती थी और फिर ससुराल से जेवर सहित कीमती सामान लेकर चंपत हो जाती थी। पश्चिम यूपी के एक जिले में हुई वारदात के बाद पुलिस ने एक महीने पहले महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया था। कुछ समय पहले भारत सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इंडेक्स टेस्टिंग अभियान चलाया था। पूर्व में संक्रमित होकर दवा नहीं लेने वालों की भी जानकारी जुटाई गई थी। इस सूची लुटेरी दुल्हन बनकर अपराध करने वाली महिला भी शामिल थी। दिसंबर में एक एनजीओ के जरिये स्वास्थ्य विभाग के पास महिला आई थी और जांच में संक्रमित पाई गई थी। तमाम कोशिशों के बाद भी उसने दवा खाने से इंकार कर दिया था और मोबाइल बंद कर गायब हो गई थी। कई दिन की पड़ताल में उसके जेल में होने का पता चला। मामला एचआईवी से जुड़ा होने की वजह से विभाग कुछ भी बताने से बच रहा है। 

शादी कर पांच लोगों को ठग चुकी है महिला
पश्चिमी यूपी की जेल में बंद लुटेरी दुल्हन ने पुलिस को बताया था कि वह अब तक पांच शादी कर चुकी है। शादी की रात वह घर का सारा सामान समेटकर भाग जाती थी। बिचौलियों की मदद से गिरोह शादी के लिए अच्छे घर को चिह्नित करता था।

तो तबीयत बिगड़ने पर दवा लेनी शुरू की
पश्चिमी यूपी की जेल में बंद लुटेरी दुल्हन ने जेल प्रशासन को खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है। इसके बाद संबधित जिले की एआरटी से उसको दवा दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि संपर्क में आए लोगों ने जरूरी सावधानी बरती होगी तो वह बीमारी से बच गए होंगे। 

दिसंबर में एक महिला जांच के बाद संक्रमित पाई गई थी लेकिन उसने इलाज नहीं कराया और मोबाइल बंद कर संपर्क से दूर चली गई। अब पता चला है कि संबंधित महिला यूपी की जेल में बंद है। संबंधित जिले की चिकित्सा इकाई को इस बावत सूचित किया जा रहा है।
-डॉ. राजेश आर्या, नोडल अधिकारी, एचआईवी/ एड्स नियंत्रण कार्यक्रम।

Related Posts

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में सीआरपी-बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

देहरादून: शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार से इन पदों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन…

नीट परीक्षा में हुई धांधली से जुड़ा उत्तराखंड का नाम, मुख्य आरोपियों में से एक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून: नीट परीक्षा में हुई धांधली में भी उत्तराखंड का नाम जुड़ गया है। धांधली के मुख्य आरोपियों में से एक गुरुग्राम के गंगाधर को देहरादून से ही गिरफ्तार किया…

You Missed

Step Into the Spotlight – The Film Festival Hamilton Experience Awaits

Odkryj niesamowite bonusy i nieograniczoną rozrywkę w lolajack casino – Twój przepis na sukces

Vive la Emoción del Juego con Wazamba: Bonos, Aventuras y Recompensas Inigualables

Κορυφαία προωθητική εμπειρία με το Pawnbet – Η τέλεια διέξοδος για το ελληνικό κοινό

Step into the World of Betscore: Unleash the Ultimate Casino Adventure

Experience the Thrill of Winning at Casea – New Zealand’s Premier Online Destination