Uttarakhand: भाजपा नेता की मौत, चलती ट्रेन में थम गईं सांसें, परिजनों में मचा कोहराम

लालकुआं: डेमू ट्रेन में बाजपुर निवासी भाजपा नेता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि हार्टअटैक के चलते उनकी मौत हुई होगी। रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सोमवार सुबह लालकुआं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर डेमू ट्रेन संख्या 05351 आकर रुकी। इस दौरान पता चला एक ट्रेन में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल श्याम सिंह बोरा और दिनेश सिंह राणा ने शव को ट्रेन से नीचे उतारा। ट्रेन में सवार सहयात्रियों ने बताया कि हार्टअटैक के कारण उक्त व्यक्ति की मौत हुई है। शव की शिनाख्त अनिल कुमार जोशी (63) पुत्र राजकुमार जोशी निवासी नंदपुर नरकाटोपा, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई ललित कुमार जोशी ने बताया कि अनिल बलरामपुर (यूपी) अपने बेटे के यहां गए थे। उनका बेटा अल्ट्राटेक कंपनी में कार्यरत है। वहां से वापसी के दौरान वह पंतनगर रेलवे स्टेशन से बाजपुर के लिए डेमू ट्रेन में सवार हुए थे। इस बीच रास्ते में हार्टअटैक से उनका निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि अनिल कुमार जोशी का एक बेटा और बेटी है, दोनों की शादी हो चुकी है। इधर घटना की खबर मिलते ही उनकी पत्नी स्नेहा जोशी का रो-रो कर बुरा हाल है। फोन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने बताया कि अनिल कुमार जोशी भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उन्होंने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इधर जीआरपी के अपर उपनिरीक्षक दिगंबर प्रसाद खंडूरी ने कहा कि जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। बता दें कि एक सप्ताह में लालकुआं आई ट्रेन में यह दूसरा शव बरामद हुआ है।

Related Posts

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में सीआरपी-बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

देहरादून: शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार से इन पदों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन…

नीट परीक्षा में हुई धांधली से जुड़ा उत्तराखंड का नाम, मुख्य आरोपियों में से एक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून: नीट परीक्षा में हुई धांधली में भी उत्तराखंड का नाम जुड़ गया है। धांधली के मुख्य आरोपियों में से एक गुरुग्राम के गंगाधर को देहरादून से ही गिरफ्तार किया…

You Missed

Step Into the Spotlight – The Film Festival Hamilton Experience Awaits

Odkryj niesamowite bonusy i nieograniczoną rozrywkę w lolajack casino – Twój przepis na sukces

Vive la Emoción del Juego con Wazamba: Bonos, Aventuras y Recompensas Inigualables

Κορυφαία προωθητική εμπειρία με το Pawnbet – Η τέλεια διέξοδος για το ελληνικό κοινό

Step into the World of Betscore: Unleash the Ultimate Casino Adventure

Experience the Thrill of Winning at Casea – New Zealand’s Premier Online Destination