Uttarakhand: 24 जून के बाद बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानिए कब पहुंच सकता है मानसून

देहरादून: उत्तराखंड में प्री मानसून की बारिश होने के बाद अब अगले कुछ दिन तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह प्रदेश के विभिन्न जिलों में 24 से 30 जून तक भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते खासतौर पर चारधाम यात्रा पर निकले तीर्थयात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही कुमाऊं मंडल के चार जिलों में तीन दिन का भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग देहरादून के महानिदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह 27, 28 और 30 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया गया है। इस दौरान पहाड़ों पर कहीं हल्का तो कहीं भारी भूस्खलन होने की आशंका है। इससे रास्ते भी प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में खासतौर पर चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को पूर्वानुमान के अनुसार सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कहीं-कहीं पर नदियों में जलस्तर बढ़ने एवं रास्तों आदि में जलभराव से नुकसान होने की आशंका है।

इसके अलावा बारिश और बिजली आदि चमकने से कच्चे घरों को भी नुकसान हो सकता है। इसी तरह 24 जून से 26 जून तक और 29 जून को कुमाऊं मंडल के चार जिलों नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया गया है। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में हल्का भूस्खलन और पत्थरों के गिरने की आशंका रहेगी। इससे कहीं-कहीं पर रास्ते ब्लॉक हो सकते हैं। कई जगहों पर जलभराव आदि की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

यूपी में अगले चार दिनों में पहुंचेगा मानसून, उसके बाद उत्तराखंड में करेगा प्रवेश

आने वाले तीन से चार दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तरप्रदेश पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार मानसून उत्तर अरेबिनयन सागर, गुजरात, महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में व छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में आगामी चार दिनों में पहुंचेगा।

Related Posts

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में सीआरपी-बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

देहरादून: शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार से इन पदों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन…

नीट परीक्षा में हुई धांधली से जुड़ा उत्तराखंड का नाम, मुख्य आरोपियों में से एक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून: नीट परीक्षा में हुई धांधली में भी उत्तराखंड का नाम जुड़ गया है। धांधली के मुख्य आरोपियों में से एक गुरुग्राम के गंगाधर को देहरादून से ही गिरफ्तार किया…

You Missed

Step Into the Spotlight – The Film Festival Hamilton Experience Awaits

Odkryj niesamowite bonusy i nieograniczoną rozrywkę w lolajack casino – Twój przepis na sukces

Vive la Emoción del Juego con Wazamba: Bonos, Aventuras y Recompensas Inigualables

Κορυφαία προωθητική εμπειρία με το Pawnbet – Η τέλεια διέξοδος για το ελληνικό κοινό

Step into the World of Betscore: Unleash the Ultimate Casino Adventure

Experience the Thrill of Winning at Casea – New Zealand’s Premier Online Destination