Uttarakhand: राज्य सरकार ने सी ग्रेड माल्टा और पहाड़ी नींबू का न्यूनतम समर्थन मूल्य किया घोषित, जानिए नये दाम

प्रदेश सरकार ने राज्य के फल उत्पादकों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सी ग्रेड माल्टा और पहाड़ी नींबू का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। वर्ष 2024-25 सी ग्रेड माल्टा का न्यूनतम समर्थन मूल्य दस रुपये प्रति किलो और पहाड़ी नींबू (गलगल) का न्यूनतम समर्थन मूल्य सात रुपये प्रति किलो तय किया है।

इस बाबत कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पत्रावली में अनुमोदन कर दिया है। शीघ्र ही एमएसपी घोषित करने का आदेश जारी किया जाएगा। सी ग्रेड माल्टा का एमएसपी वित्तीय वर्ष 2023-24 में 09 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति किलो किया गया। जबकि पहाड़ी नींबू (गलगल) 06 रुपये से बढ़ाकर 07 रुपये प्रति किलो तय किया गया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण और उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि निश्चित रूप से यह कदम फल उत्पादकों को उचित दाम मिलने के साथ ही स्थानीय फलों को एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि और औद्यानिकी का समग्र विकास करते हुए कास्तकारों की आय में गुणात्मक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई है।

UK NEWS11

uknews11

Related Posts

mostbet platformasında sadə naviqasiya ilə oyun seçimini asanlaşdıran amillər

Discover how Mostbet’s simple navigation enhances your casino experience, making game selection easier—from slots to crash games and betting options.

Goksites met oog voor eenvoud maken online spelen toegankelijker dan ooit

Discover how goksites focused on simplicity are making online casino games, slots, and crash betting more accessible and enjoyable than ever before.

You Missed

mostbet platformasında sadə naviqasiya ilə oyun seçimini asanlaşdıran amillər

казино – Официальный сайт Pin Up Casino вход на зеркало.1872 (2)

Best Non-GamStop Casinos in the UK.15187

Mostbet – официальный сайт букмекерской конторы Мостбет.1797

Goksites met oog voor eenvoud maken online spelen toegankelijker dan ooit

Understanding Your Return on Investment in American Sports Wagering