Uttarakhand: शादी के नौ दिन बाद ही छूट गया पति-पत्नी का साथ, जानिए सैनिक भाई के सामने क्या हुआ?

अल्मोड़ा: सोमेश्वर के विजयपुर गांव के जिस घर में सिर्फ नौ दिन पहले शहनाई गूंजी थी, अब वहां मातम है। मृतक पंकज का बीते आठ जून को विवाह हुआ था। एक-दूसरे का साथ पाकर पंकज और उसकी पत्नी किरन काफी खुश थे। परिजन अब भी विवाह की खुशियां मना रहे थे कि एक घटना ने खुशियां छीन लीं। नई नवेली दुल्हन की हाथों की मेहंदी ठीक से सूखी भी नहीं थी कि पति का साथ हमेशा के लिए छूट गया।

विजयपुर गांव में नौ दिन पूर्व जश्न का माहौल था। मौका था पंकज के विवाह का। खूब धूम-धड़ाके से उसका विवाह हुआ और वह नौरी पैथानी की 23 वर्षीय किरन के साथ विवाह बंधन में बंधे। विवाह की खुशियों के बीच पंकज उसका सैनिक भाई नीरज अपने चार साथियों के साथ घूमने के लिए कौसानी की तरफ निकले। सभी छह युवकों के परिजन उनके घर लौटने का इंतजार कर रहे थे लेकिन इनमें से दो युवकों की मौत की खबर उन्हें मिली। कोसी नदी में पति की डूबने से मौत हो गई और सिर्फ नौ दिन बाद भी पति-पत्नी का साथ हमेशा के लिए छूट गया। पति की मौत की खबर सुनकर किरन बेसुध है। माता-पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

सैनिक भाई के सामने छोटे भाई ने तोड़ा दम
पंकज की शादी में शामिल होने उसका सैनिक भाई नीरज कुछ दिन पूर्व ही अवकाश पर घर लौटा था। रविवार को दोनों भाई अपने गांव के साथी युवक धीरज, महेंद्र, देवेंद्र, पंकज के साथ कौसानी निकले। वापसी में सोमेश्वर के पास कोसी नदी में नहाने उतरे। यहां नदी में डूबने से पंकज और धीरज की मौत हो गई। सैनिक भाई अपने छोटे भाई और साथी धीरज को बचाने की जद्दोजहद करता रहा लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सका। उसने छोटे भाई और साथी ने उसकी आंखों के सामने ही दम तोड़ दिया।

Related Posts

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में सीआरपी-बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

देहरादून: शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार से इन पदों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन…

नीट परीक्षा में हुई धांधली से जुड़ा उत्तराखंड का नाम, मुख्य आरोपियों में से एक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून: नीट परीक्षा में हुई धांधली में भी उत्तराखंड का नाम जुड़ गया है। धांधली के मुख्य आरोपियों में से एक गुरुग्राम के गंगाधर को देहरादून से ही गिरफ्तार किया…

You Missed

Vive la Emoción del Juego con Wazamba: Bonos, Aventuras y Recompensas Inigualables

Κορυφαία προωθητική εμπειρία με το Pawnbet – Η τέλεια διέξοδος για το ελληνικό κοινό

Step into the World of Betscore: Unleash the Ultimate Casino Adventure

Experience the Thrill of Winning at Casea – New Zealand’s Premier Online Destination

Get More from Every Bet – Dive into Betscore’s Exclusive NZ Deals

Spin Into Savings: Discover the Excitement at Lizaro casino