Uttarkashi: गंगोत्री से उत्तरकाशी लौट रही तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, तीन महिलाओं की मौत

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों की बस गंगनानी के पास 20 मीटर गहरी खाई में गिरकर पेड़ से जा अटकी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि चालक समेत पांच लोगों की हालत गंभीर है। बस में कुल 27 यात्री सवार थे।

पुलिस के अनुसार हादसा मंगलवार रात 9:15 बजे हुआ। बस गंगोत्री धाम से उत्तरकाशी लौट रही थी। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन, फायर, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी व राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीमों ने कड़ी मशक्कत कर यात्रियों को निकाला। 

एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि दीपा (55) निवासी हल्दूचौड़, हल्द्वानी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य महिलाओं ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

वहीं, चालक विजय कुमार के अलावा लीलाधर पांडे, रमेश चंद्र तिवारी, उनकी पत्नी गीता और दीपा पांगती (सभी निवासी हल्द्वानी) को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। बस में सवार सभी यात्री दिल्ली, महाराष्ट्र और हल्द्वानी के हैं। वहीं डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

Related Posts

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में सीआरपी-बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

देहरादून: शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार से इन पदों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन…

नीट परीक्षा में हुई धांधली से जुड़ा उत्तराखंड का नाम, मुख्य आरोपियों में से एक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून: नीट परीक्षा में हुई धांधली में भी उत्तराखंड का नाम जुड़ गया है। धांधली के मुख्य आरोपियों में से एक गुरुग्राम के गंगाधर को देहरादून से ही गिरफ्तार किया…

You Missed

Real Online Casino Free Spins No Deposit Uk

  • By
  • April 30, 2026
  • 6 views

Best Slots Website United Kingdom

  • By
  • April 30, 2026
  • 6 views

Gambling Helpline South Uk

  • By
  • April 30, 2026
  • 8 views

Reputable Online Uk Casino Reddit

  • By
  • April 30, 2026
  • 7 views

Kiwi Bingo United Kingdom

  • By
  • April 30, 2026
  • 6 views

United Kingdom Online Slots Real Money No Deposit

  • By
  • April 30, 2026
  • 5 views