थाने पहुंची महिला बोली, मैं गुमशुदा नहीं, पुलिस को बताई ऐसी बात कि सबके उड़े होश; पढ़ें पूरी खबर

रामपुर/उधमसिंह नगर। दो बच्चों की एक मां सोमवार को कोतवाली पहुंच गई और उसने पुलिस को बताया कि वह गुमशुदा नहीं है। महिला ने कहा कि उसने पति से परेशानी होकर उत्तराखंड निवासी अपने एक परिचित से शादी कर ली है और उसी के पास रह रही है। महिला ने गुमशुदगी को गलत बताया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।


कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा से सटे एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कुछ दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कि उसकी विवाहित पुत्री अचानक रहस्यमय ढंग से कहीं लापता हो गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को एक महिला कोतवाली पहुंची और उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


महिला ने कहा कि वह गुमशुदा नहीं है। पति और सुसराल वालों से परेशान होकर उत्तराखंड निवासी अपने परिचित से शादी कर ली है और उसी के साथ रह रही है। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि वह एसपी रामपुर को भी एक प्रार्थनापत्र देकर अनुरोध कर चुकी है कि वह बालिग है और अपने दूसरे पति के साथ रहना चाहती है। इसके बाद महिला अपने घर चली गई। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।

UK NEWS11

uknews11

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

 Rudrapur News: बेखौफ चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, गुल्लक तोड़कर हजारों का चढ़ावा लेकर हुए फरार

ऊधमसिह नगर जिले के रुद्रपुर में देर रात चोरों ने किच्छा बाईपास रोड के पास साईं मंदिर में चोरी की। चोरों ने मंदिर में रखी तीन गुल्लक तोड़ी और हजारों…

You Missed

Understanding the social dynamics of gambling How it shapes communities

Cultural insights into the psychology of gambling behavior

Tips for maximizing winnings at migliori casino non AAMS

Как делать экспресс-ставки: какие ставки на спорт доступны на Mostbet

Varför utländska casinon har bättre sökfunktioner för spel idag

Почему достоверные личные данные важны при регистрации в Pin Up?