रुद्रपुर में 32 घंटे से आयकर विभाग की कार्रवाई जारी, लकड़ी कारोबारियों की अब खैर नहीं

रुद्रपुर: शहर में तीन लकड़ी कारोबारियों के प्रतिष्ठान, कार्यालय और घरों पर आयकर विभाग ने छापे की कार्रवाई 32 घंटे बाद भी जारी रही। एक कारोबारी के नहीं मिलने पर टीम ने घर को सील कर दिया। इसके अलावा तीन जगहाें पर जमी टीमों ने कारोबारी और परिजनों से उनके कारोबार, संपत्ति और खातों का ब्योरा लेने के साथ ही उनके बयान भी दर्ज किए हैं। टीमों की ओर से कार्रवाई को लेकर जानकारी साझा नहीं की गई है।

बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे आयकर विभाग लखनऊ के डिप्टी कमिश्नर टीएस पंचपाल, आयकर अधिकारी मुकेश कुमार, दीपक कुमार सहित अधिकारी व कर्मचारियों की टीम रुद्रपुर पहुंची। टीमों ने फर्नीचर कारोबारी गुलशन नारंग के गल्ला मंडी स्थित नारंग फर्नीचर मार्ट, सिविल लाइंस स्थित आवास, उनके बेटे रोनिक नारंग व रोनिक के साझीदार सौरभ गावा के मॉडल कालोनी स्थित विनायक प्लाई कार्यालय और एलाइंस काॅलोनी स्थित सौरभ के आवास पर छापा मारा था। सौरभ के घर पर नहीं होने और बंद होने से कार्रवाई नहीं हो सकी। इधर तीन जगहों पर टीमों के अधिकारी रात दिन जांच और पूछताछ में जुटे रहे।

Related Posts

Uttarakhand: इंस्पेक्टर पर चढ़ा इश्क का बुखार, ऑडियो वायरल…युवती से फोन पर बार-बार डाल रहा था दबाव; जानें पूरा मामला

रुद्रपुर: शहर के एक थाने में तैनात इंस्पेक्टर पर इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा कि वह युवती से फोन पर बार-बार अनैतिक मांग करने लगा। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने…

उत्तराखंड के काशीपुर में आपस में भिड़े दो डंपर, लगी आग…चालक की जिंदा जलकर मौत

काशीपुर: नेशनल हाईवे-74 पर दो डंपरों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दौरान डंपर में आग लग गई और आग लगने से डंपर चालक की जलकर मौत हो गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Vive la Emoción del Juego con Wazamba: Bonos, Aventuras y Recompensas Inigualables

Κορυφαία προωθητική εμπειρία με το Pawnbet – Η τέλεια διέξοδος για το ελληνικό κοινό

Step into the World of Betscore: Unleash the Ultimate Casino Adventure

Experience the Thrill of Winning at Casea – New Zealand’s Premier Online Destination

Get More from Every Bet – Dive into Betscore’s Exclusive NZ Deals

Spin Into Savings: Discover the Excitement at Lizaro casino