Almora: गहरी खाई में गिरी कार, पांच महीने के मासूम की मौत; मां, नानी समेत तीन घायल

अल्मोड़ा: सल्ट क्षेत्र में एक कार खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार पांच माह के बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय देर रात लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। 

शुक्रवार की देर शाम अल्टो कार संख्या UK-15B-8057 सल्ट (अल्मोड़ा) के झिमार गांव के पास खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच माह के अंश नेगी पुत्र दीपक नेगी की मौत हो गई। जबकि किरण पत्नी दीपक नेगी उम्र 26 वर्ष, अमित नेगी पुत्र उमेद सिंह उम्र 26 वर्ष और सरोज पत्नि स्व बालम सिंह उम्र 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पहले सल्ट के देवालय अस्पताल पहुंचाया गया था। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया है। देर रात ही रामनगर अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 

कोटद्वार के रहने वाले हैं घायल 
घायल दुर्गापुर बमनपुर कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल के निवासी है। बताया जा रहा है कि अमित नेगी अपने बड़े भाई दीपक नेगी की ससुराल गौलीखाल से अपनी भाभी किरण, भतीजा अंश और भाभी की मां सरोज को साथ लेकर वापस कोटद्वार को लौट रहे थे। सल्ट के झिमार गांव के पास उनकी कार असंतुलित होकर खाई में गिर गई। 

रात में ही लैंसडाउन विधायक रामनगर पहुंचे
हादसे की जानकारी मिलते ही लैंसडाउन के विधायक दिलीप रावत भी रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए थे। इस  दौरान अस्पताल में गढ़वाल मोटर यूजर्स के पूर्व अध्यक्ष अरविंद गुसाई, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी, भाजपा नेता और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गणेश रावत भी घायलों का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।

Related Posts

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में सीआरपी-बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

देहरादून: शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार से इन पदों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन…

नीट परीक्षा में हुई धांधली से जुड़ा उत्तराखंड का नाम, मुख्य आरोपियों में से एक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून: नीट परीक्षा में हुई धांधली में भी उत्तराखंड का नाम जुड़ गया है। धांधली के मुख्य आरोपियों में से एक गुरुग्राम के गंगाधर को देहरादून से ही गिरफ्तार किया…

You Missed

Step Into the Spotlight – The Film Festival Hamilton Experience Awaits

Odkryj niesamowite bonusy i nieograniczoną rozrywkę w lolajack casino – Twój przepis na sukces

Vive la Emoción del Juego con Wazamba: Bonos, Aventuras y Recompensas Inigualables

Κορυφαία προωθητική εμπειρία με το Pawnbet – Η τέλεια διέξοδος για το ελληνικό κοινό

Step into the World of Betscore: Unleash the Ultimate Casino Adventure

Experience the Thrill of Winning at Casea – New Zealand’s Premier Online Destination