Uttarakhand: प्रदेश में खुलेगा पहला दिव्यांग कैफे, समाज कल्याण विभाग की पहल; जानिए क्या बोले आशीष भटगांई

दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग नैनीताल जिले में राज्य का पहला दिव्यांग कैफे खोलने जा रहा है। विभाग ने 10 दिव्यांगों का चयन किया है। चयनित दिव्यांगों को ट्रेनिंग देकर अलग-अलग व्यंजन तैयार करना भी सिखाया जाएगा।

समाज कल्याण विभाग प्रदेश में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रहा है। इसी क्रम में विभाग दिव्यांगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में पहल करने जा रहा है। विभाग के प्रयासों से दिव्यांग युवा आत्मनिर्भर बनने के साथ लाचारी का आवरण से अलग अपनी पहचान बना सकेंगे। समाज कल्याण विभाग कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के सहयोग से पहला दिव्यांग कैफे खोलने जा रहा है। नैनीताल जिले में खुलने जा रहे कैफे के लिए विभाग ने 10 दिव्यांगों का चयन किया है। चयनित दिव्यांगों को कैफे चलाने की ट्रेनिंग देने के लिए रामनगर के होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के साथ करार किया गया है। संस्थान की ओर से दिव्यांगों को कॉफी, पिज्जा, बर्गर आदि व्यंजन बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। हालांकि कैफे के निर्माण लिए जगह का चयन नहीं किया जा सका है। 

समाज कल्याण विभाग पहली बार नवाचार प्रयोग करने जा रहा है। इस योजना में दिव्यांगों को रोजगार मिलेगा। विभाग ने चयन प्रकिया से लेकर सभी तैयारियां कर ली हैं। हालांकि कैफे खोलने के लिए जगह चिह्नित करना बाकी है। जल्द ही कैफे का निर्माण किया जाएगा।
-आशीष भटगांई, निदेशक समाज कल्याण विभाग

UK NEWS11

uknews11

Related Posts

Mostbet AZ-də Bahis Bazarlarını Necə Təhlil Etmək Olar?

Mostbet AZ-də Bahis Bazarlarını Necə Təhlil Etmək Olar? Bahis dünyasında uğur qazanmaq üçün bazarı başa düşmək və doğru analitik strategiyalar tətbiq etmək son dərəcə vacibdir. Bu məqalədə, Mostbet AZ platformasında…

Impatti economici dei casino sicuri non AAMS sull’industria

Impatti economici dei casino sicuri non AAMS sull’industria Salve, sono Marco Rossi, un esperto nel settore del gioco online e dell’analisi economica. Se ti stai chiedendo quali siano gli impatti…

You Missed

Mostbet AZ-də Bahis Bazarlarını Necə Təhlil Etmək Olar?

Impatti economici dei casino sicuri non AAMS sull’industria

Impatti economici dei casino sicuri non AAMS sull’industria

Где найти информацию, как играть авиатор мостбет

Casino Non AAMS: Risorse per il Gioco Responsabile Disponibili

Casino Non AAMS: Risorse per il Gioco Responsabile Disponibili