Haldwani: संपर्क क्रांति के कोच में लाश मिलने से हड़कंप, यात्रियों ने पुलिस को ये बताया…

हल्द्वानी: नई दिल्ली से काठगोदाम को संचालित संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एक कोच में लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, जहां संपर्क क्रांति ट्रेन रात करीब 10:10 बजे लालकुआं रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक लाश ट्रेन के कोच में मुरादाबाद में एक यात्री ने रेलवे के इमरजेंसी नंबर 139 में सूचना देकर बताया कि उनके कोच में एक शव पड़ी है परंतु मुरादाबाद में आरपीएफ ने उसकी सुध नहीं ली इसके बाद रामपुर आरपीएफ और रुद्रपुर आरपीएफ ने भी यात्री के संबंध में कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया।

इसके बाद रेलगाड़ी जब लालकुआं पहुंची तो यहां ट्रेन के गार्ड ने मेमो देकर लाश को लालकुआं आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया.इसके बाद उक्त लाश को राजकीय रेलवे पुलिस अपने साथ ले गई इसके बाद जीआरपी ने कोच में पूछताछ करते हुए शव के शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिया काफी प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त मोहल्ला बंजारन थाना नवाबगंज बरेली उत्तर प्रदेश निवासी मौहम्मद मुस्तकीम पुत्र अलीम के रूप में हुई जिसके बाद जीआरपी ने मृतक के शव को हल्द्वानी मोर्चरी में भिजवा दिया बताया जा रहा है कि मृतक के मुंह एवं नाक से खून बह रहा है।

जीआरपी पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. यात्रियों का कहना था कि यदि मुरादाबाद या रामपुर में रेलवे प्रशासन अचेत व्यक्ति का संज्ञान ले लेती तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।

UK NEWS11

uknews11

Related Posts

हल्द्वानी में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़, विभाग ने छापेमारी कर जब्त किए सिलिंडर और मशीन

बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नंबर 8 में खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने अवैध गैस रीफिलिंग का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान तीन बड़े और पांच छोटे सिलिंडर के साथ…

रुद्रपुर मजार ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट का सख्त आदेश, 24 घंटे में दें जवाब, वाहन रोकें

नैनीताल हाईकोर्ट ने रुद्रपुर में हुए मजार ध्वस्तीकरण के खिलाफ मेंशन की गई पुरानी याचिका पर सुनवाई करते हुए याची से कहा है कि वे 24 घंटे के भीतर दो…

You Missed

Mostbet AZ-də Bahis Bazarlarını Necə Təhlil Etmək Olar?

Impatti economici dei casino sicuri non AAMS sull’industria

Impatti economici dei casino sicuri non AAMS sull’industria

Где найти информацию, как играть авиатор мостбет

Casino Non AAMS: Risorse per il Gioco Responsabile Disponibili

Casino Non AAMS: Risorse per il Gioco Responsabile Disponibili