Rishikesh : रेव पार्टी में हुड़दंग के दौरान पुलिस का छापा, रिजॉर्ट संचालकों पर केस; चार गिरफ्तार

ऋषिकेश: थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में मोहनचट्टी स्थित एक रिजॉर्ट में रेव पार्टी आयोजित करना संचालकों को महंगा पड़ गया। थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रिजॉर्ट संचालकों पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। 26 युवकों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है जबकि पार्टी में मिली सात युवतियों की पुलिस काउंसलिंग कर रही है।

ये पढ़ें-CM Dhami: सड़कों पर सुबह-सुबह निकले मुख्यमंत्री, स्कूली बच्चों को किया दुलार, लोगों से की बातचीत

बीते शनिवार की देर शाम को थाना लक्ष्मणझूला को सूचना मिली कि पाम व्यू रिसोर्ट, जोगियाना, मोहनचट्टी में कुछ लोग हुड़दंग कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल संचालक से शराब पिलाने के संबंध में पूछताछ की। रिजॉर्ट संचालक शराब पिलाने का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि पांच रिजॉर्ट संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। 

इसमें अभय कुमार निवासी सोतीगंज, सदर मेरठ, उत्तर प्रदेश, विनीत गोयल निवासी मोतीनगर, गाजियाबाद, असलम निवासी संगरूर मोहल्ला, पट्टीवाल कला, पंजाब हाल निवासी कोठापुरा, फरीदकोट, पंजाब व अमनदीप निवासी कोटकपूरा, फरीदकोट, पंजाब को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य संचालक विक्की जैन मौके से फरार हो गया। इसके अलावा हुड़दंग कर रहे 26 युवकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। 

UK NEWS11

uknews11

Related Posts

Casino Non AAMS: Risorse per il Gioco Responsabile Disponibili

Casino Non AAMS: Risorse per il Gioco Responsabile Disponibili Salve, sono Marco Rossi, un esperto nel settore del gioco online e nella scrittura SEO. Oggi parleremo di come scegliere il…

You Missed

Casino Non AAMS: Risorse per il Gioco Responsabile Disponibili

Casino Non AAMS: Risorse per il Gioco Responsabile Disponibili

Casino Non AAMS: Risorse per il Gioco Responsabile Disponibili

Casino Non AAMS: Cosa Devi Sapere Prima di Iscriverti

Casino Non AAMS: Cosa Devi Sapere Prima di Iscriverti

Casino Non AAMS: Cosa Devi Sapere Prima di Iscriverti