Uttarakhand: मामी को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, भाजपा कार्यकर्ता पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक भाजपा कार्यकर्ता पर मुंह बोली मामी का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज किया है। आरोपी पूर्व में भी एक युवती से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है और वह ठाकुरनगर वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पति राजमिस्त्री हैं और वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है। ठाकुरनगर का रहने वाला सुरेश विश्वास उसे मामी और पति को मामा कहता है। सुरेश का उनके घर आना-जाना था। इस दौरान सुरेश ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सुरेश उसके साथ सात साल से कई जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म कर रहा है। सुरेश पति और दो बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी ने मासिक धर्म के दौरान भी उसके साथ दुष्कर्म किया था।

उसने मोबाइल में सुरेश का नंबर ब्लाॅक कर दिया तो वह अलग-अलग नंबरों से उसके पति के नंबर पर फोन कर बात कर मिलने का दबाव बनाता है। एक महीने पहले वह घर से दवा लेने जा रही थी। इस दौरान सुरेश ने उसे जबरन ऑटो में बिठाकर मारपीट की। उसकी वीडियो बनाकर बदनाम करने के मकसद से कई लोगों को भेज दी। परिवारवालाें तक वीडियो पहुंची तो उसने पति को सारा सच बता दिया। कहना है कि सुरेश ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। वह आए दिन उसको धमकाकर दुष्कर्म करता रहता है। वह खुद को भाजपा नेता और अधिवक्ता बताता है। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेश के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। सुरेश वर्ष 2020 में दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है।

Related Posts

FAQ sui casino sicuri non AAMS: Guida alla scelta dei migliori siti web

FAQ sui casino sicuri non AAMS: Guida alla scelta dei migliori siti web Salve, sono Marco Rossi, un esperto di gioco online e viaggerò insieme a voi nel mondo dei…

You Missed

Novità e trend nei casino italiani non AAMS: Guida alla Scelta del Miglior Sito