Uttarakhand: सरकार ने 9400 पीआरडी जवानों को दी बड़ी सौगात, मानदेय इतने रुपये बढ़ाया

देहरादून: सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल के 9400 स्वयं सेवकों को बड़ी सौगात दी है। उनका 80 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय बढ़ाया गया है। उन्हें अब 570 रुपये के स्थान पर हर दिन 650 रुपये मानदेय मिलेगा। विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा, पीआरडी जवानों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

प्रदेश में पीआरडी जवान युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के माध्यम से विभिन्न विभागों में तैनात हैं। जवानों के आश्रितों को मृतक कोटे से नौकरी की सौगात के बाद अब सरकार ने जवानों का मानदेय बढ़ा दिया है।

पीआरडी जवान पिछले काफी समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए राज्य सरकार कई अहम निर्णय ले रही है। राज्य में पहली बार पीआरडी के लिए मृतक कोटे से नौकरी की व्यवस्था की गई।

दिव्यांग आश्रितों को भी इसका लाभ दिया जा रहा है। खास बात यह है कि पिछले पांच साल से नौकरी के दौरान मृत्यु और दिव्यांग हुए जवानों के आश्रितों को भी इसका लाभ दिया जा रहा है। मंत्री ने इसके लिए मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Related Posts

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में सीआरपी-बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

देहरादून: शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार से इन पदों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन…

नीट परीक्षा में हुई धांधली से जुड़ा उत्तराखंड का नाम, मुख्य आरोपियों में से एक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून: नीट परीक्षा में हुई धांधली में भी उत्तराखंड का नाम जुड़ गया है। धांधली के मुख्य आरोपियों में से एक गुरुग्राम के गंगाधर को देहरादून से ही गिरफ्तार किया…

You Missed

Step Into the Spotlight – The Film Festival Hamilton Experience Awaits

Odkryj niesamowite bonusy i nieograniczoną rozrywkę w lolajack casino – Twój przepis na sukces

Vive la Emoción del Juego con Wazamba: Bonos, Aventuras y Recompensas Inigualables

Κορυφαία προωθητική εμπειρία με το Pawnbet – Η τέλεια διέξοδος για το ελληνικό κοινό

Step into the World of Betscore: Unleash the Ultimate Casino Adventure

Experience the Thrill of Winning at Casea – New Zealand’s Premier Online Destination