Uttarakhand: सहेली के कारनामे, यह बात नहीं मानने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी; जानें मामला

देहरादून: एक निजी कॉलेज में पढ़ रही युवती पर उसकी समुदाय विशेष की सहेली ने धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। वह नहीं मानी तो उसे अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। यही नहीं अपने रिश्ते गैंगस्टर से बताकर उसे मारने की भी धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर समुदाय विशेष की युवती पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मामले में देहरादून की रहने वाली एक युवती ने रायपुर थाने में शिकायत की है। बताया कि उसके कॉलेज में जम्मू कश्मीर की रहने वाली मुबीना यूसुफ नाम की युवती उसकी सहेली है। दोनों आपस में काफी समय से बातचीत करते थे। इस बीच उसने युवती की अश्लील फोटो भी ले ली।

ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करने लगी
इसका उसे पता ही नहीं चला। युवती के अनुसार मुबीना ने उससे अपने धर्म को सबसे अच्छा बताया और धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा। कहने लगी कि वह अपने धर्म में रसूखदार युवक से निकाह करा देगी। लगातार इसी तरह से वह उस पर दबाव बना रही थी। एक दिन तंग आकर युवती ने मुबीना से इन्कार कर दिया।

इस पर मुबीना आग बबूला हो गई और उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगी। यही नहीं उसने अपने संबंध गैंगस्टर अंशु यादव उर्फ अंशु बामडालिया निवासी गुरुग्राम और उसके साथी मनीष यादव से बताए। मुबीना इनके हाथों युवती को मरवाने की धमकी देने लगी।

आरोप है कि इसके बाद ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करने लगी। दबाव डाला कि वह समुदाय विशेष के लड़के से शादी करेगी तभी उसके फोटो डिलीट करेगी।

Related Posts

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में सीआरपी-बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

देहरादून: शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार से इन पदों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन…

नीट परीक्षा में हुई धांधली से जुड़ा उत्तराखंड का नाम, मुख्य आरोपियों में से एक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून: नीट परीक्षा में हुई धांधली में भी उत्तराखंड का नाम जुड़ गया है। धांधली के मुख्य आरोपियों में से एक गुरुग्राम के गंगाधर को देहरादून से ही गिरफ्तार किया…

You Missed

Vive la Emoción del Juego con Wazamba: Bonos, Aventuras y Recompensas Inigualables

Κορυφαία προωθητική εμπειρία με το Pawnbet – Η τέλεια διέξοδος για το ελληνικό κοινό

Step into the World of Betscore: Unleash the Ultimate Casino Adventure

Experience the Thrill of Winning at Casea – New Zealand’s Premier Online Destination

Get More from Every Bet – Dive into Betscore’s Exclusive NZ Deals

Spin Into Savings: Discover the Excitement at Lizaro casino