Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे के पास गहरी खाई में गिरी बाइक, सेना के मेजर समेत दो लोगों की मौत

उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीएम स्लाइड गंगनानी के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों ने दोनों के शव को खाई से निकाला, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में से एक के पास से मिले आईकार्ड से पता चला है वह सेना में मेजर थे।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर गंगोत्री हाईवे पर डीएम स्लाइड के पास दोपहर करीब 12:55 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत कर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को खाई से बाहर निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया।

मृतकों की पहचान आशीष मिश्रा (47) पुत्र अंबिका प्रसाद मिश्रा निवासी पारसी मोहल्ला इंदौर और कछड़िया मीत (26) पुत्र अश्विन भाई निवासी सूरत गुजरात के रूप में हुई हैं। वहीं, आशीष मिश्रा के पास से मिले आईकार्ड से पता चला है कि वह सेना में मेजर थे। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दाेनों ही लोग गंगोत्री धाम जा रहे थे। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के खाई में गिरते ही हेलमेट भी चकनाचूर हो गया था।

Related Posts

Tips for maximizing winnings at migliori casino non AAMS

Tips for maximizing winnings at migliori casino non AAMS Salve, sono Marco Rossi, un esperto nel settore dei giochi online e oggi condividerò i migliori Tips for maximizing winnings at…

Как делать экспресс-ставки: какие ставки на спорт доступны на Mostbet

Как делать экспресс-ставки: какие ставки на спорт доступны на Mostbet Экспресс-ставки – это один из самых популярных видов ставок на спорт, предоставляющий возможность игрокам увеличить свой выигрыш за счет сочетания…

You Missed

Kometa онлайн казино в России доступ к играм.1265

Unraveling the Fascinating Evolution of Gambling Through the Ages

Fremtidige trender innen spillindustrien Hva kan vi forvente

The evolution of gambling A historical overview of games of chance

Understanding the social dynamics of gambling How it shapes communities

Cultural insights into the psychology of gambling behavior