Dehradun: बारिश के पानी में डूबने से डील कर्मचारी समेत दो की मौत, शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे थे दोनों

देहरादून: तेज बारिश के बीच पानी में बहे दोनों लोगों के शव पुलिस ने डील क्षेत्र की नहर से बरामद कर लिए हैं। इनमें एक की पहचान जेब से मिले डेबिट कार्ड से हुई है। जबकि, दूसरे की पहचान डील कर्मचारी के रूप में हुई है। कर्मचारी रात में शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे थे। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि बुधवार शाम से शुरू हुई तेज बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हुआ था। रायपुर रोड पर डील फैक्ट्री के पास भी सड़क पर पानी का तेज बहाव था। यहां नाले और सड़क में कोई भेद नहीं हो रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि पानी में दो लोग बह गए हैं।

इनकी तलाश में एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम को लगाया गया। रात के समय डील के पास नहर से एक शव बरामद हुआ था। जेब में एक डेबिट कार्ड रखा हुआ था, जिससे उनकी पहचान सुंदर सिंह (40) पुत्र कुंदन सिंह निवासी हरचावाला, तपोवन, रायपुर के रूप में हुई। देर रात तक पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन दूसरे व्यक्ति का पता नहीं चल पाया।

इसी बीच बृहस्पतिवार को डील फैक्ट्री परिसर की नहर से दूसरे व्यक्ति का शव भी बरामद कर लिया गया। इसकी शिनाख्त अर्जुन सिंह राणा (52) निवासी तुनवाला, रायपुर के रूप में हुई। अर्जुन सिंह राणा सेना से ऑर्नरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से डील फैक्ट्री में नौकरी करते थे।

वह बुधवार रात को अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद स्कूटर से घर लौट रहे थे। इसी बीच राणा पानी में बह गए। उनका स्कूटर वहीं सड़क किनारे खड़ा मिला था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह स्कूटर से उतरकर सड़क पार करने का प्रयास कर रहे थे कि इसी बीच पानी के तेज बहाव में फंस गए।

UK NEWS11

uknews11

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

गदरपुर में एक चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला (50) दिल्ली…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी