Dehradun: सात साल की बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार डाला, दोस्तों के साथ खेलते हुए चली गई थी जंगल

देहरादून: बालावाला क्षेत्र में बांसवाड़ा के जंगल में सात साल की बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार डाला। बच्ची खेलते हुए साथियों के साथ जंगल में चली गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना के बाद इलाके के लोग बेहद घबराए हुए हैं। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे भगवानदास चौक बालावाला के रहने वाले विवेक अग्रवाल ने पुलिस को सूचना दी थी। बताया था कि बांसवाड़ा के जंगल में सात साल की बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार डाला है। मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां पहले से ही वन विभाग की टीम मौजूद थी। बच्ची की पहचान सोनम पुत्री लोचन ऋषि देव निवासी सहरसा, बिहार के रूप में हुई है। जानकारी करने पर पता चला कि यह बच्ची पड़ोस के कुछ बच्चों के साथ बस्ती में खेल रही थी।

इसी बीच बच्चे खेल-खेल में जंगल के भीतर चले गए। वहां सोनम को हाथी ने पकड़ लिया और अपनी सूंड में उठा लिया। यह देखकर बाकी बच्चे वहां से भाग निकले और इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। लोगों ने वहां शोर मचाकर हाथी को भगाया और वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। वन विभाग ने हाथी को दूर तक खदेड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया।

UK NEWS11

uknews11

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

गदरपुर में एक चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला (50) दिल्ली…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी