Haldwani News: गौला नदी में कूदे दो युवक, एक की मौत और दूसरे को पुलिस ने बचाया; मोबाइल से तलाशी जा रही खुदकुशी की वजह

हल्द्वानी में गौला पुल से दो युवकों ने अलग-अलग समय गौला नदी में कूद मार दी। घटनाओं में एक युवक घायल हो गया जबकि दूसरे की मौत हो गई। घायल का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

बनभूलपुरा लाइन नंबर सात निवासी युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर दो बजे युवक गौला पुल पर पहुंचा और नदी में कूद लगा दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को गौला नदी से निकालकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत में सुधार है।

वहीं लाइन नंबर 17 लाल मस्जिद के पास बनभूलपुरा निवासी आदिल (23) पुत्र इकबाल मटर गली में अपने चाचा सरफराज के कपड़े की दुकान में काम करता था। दोपहर में वह चाचा से भोजन करने की बात कहकर घर के लिए निकला था। शाम तक वापस नहीं पहुंचा। इधर, शाम चार बजे युवक के गौला नदी में कूदने की सूचना मिली। पुलिस और राहगीरों ने उसे बेस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पिता भूसे का काम करते हैं।

पुलिस ने जिस युवक की मौत हुई है उसके मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। कहा कि दूसरे युवक ने क्यों कूद लगाई, इसके बारे में पता किया जा रहा है। कहा कि जांच के बाद ही कूदने के कारणों का पता चलेगा।

UK NEWS11

uknews11

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

गदरपुर में एक चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला (50) दिल्ली…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी