Roorkee News: देह व्यापार में लिप्त हरियाणा की दो और महिलाएं गिरफ्तार, नगर निगम के पास चल रही थी सौदेबाजी

आईआईटी परिसर के बाहर जिस्म की सौदेबाजी करने वाली महिलाओं पर कार्रवाई के बाद अब उन्होंने ठिकाना बदल दिया है। अब नगर निगम के पास नहर पटरी पर जिस्म की सौदेबाजी चल रही है। पुलिस ने यहां भी कार्रवाई करते हुए हरियाणा की दो महिलाओं को ई-रिक्शा चालकों और यात्रियों के साथ दाम तय करते हुए रंगेहाथ दबोचा है। पुलिस ने दोनों महिलाओं का चालान कर दिया है।

आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के बाहर जिस्म की सौदेबाजी को लेकर अमर उजाला ने स्टिंग ऑपरेशन किया था। बीते शनिवार को यहां से पुलिस ने जिस्म की सौदेबाजी कर रही चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया था। अब महिलाओं ने कार्रवाई के भय से यहां से ठिकाना ही बदल दिया। रविवार को जिस्मफरोशी से जुड़ी अन्य महिलाओं ने नगर निगम के पास नहर पटरी पर अपना ठिकाना बना लिया था।

यहां वह ई-रिक्शा चालकों और यात्रियों से जिस्म की सौदेबाजी करने लगी। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों महिलाओं ने बताया कि वह यमुना नगर, हरियाणा की रहने वाली हैं। एसपी सिटी एसके सिंह ने बताया कि इस तरह से अगर कोई महिला पुरुषों को आकर्षित करेगी और सौदेबाजी करेगी तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी और शहर का माहौल खराब नहीं होने देगी।

UK NEWS11

uknews11

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

गदरपुर में एक चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला (50) दिल्ली…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी