
उत्तराखंड निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए पुलिस टीम की ओर से लगातार चेंकिग अभियान चलाया जा रहा है। कर्णप्रयाग पुलिस की टीम ने देर रात लंगासू में चेकिंग के दौरान दो लोगों को चरस के साथ पकड़ा है। सुनील सैलानी (40) निवासी शिव शक्ति नगर मंदिर मार्ग गोपेश्वर चमोली और दीपक बिष्ट (40) निवासी सरस्वती विहार जल निगम कॉलोनी गोपेश्वर चमोली को 502 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद माल की कीमत करीब एक लाख .के आसपास आंकी जा रही है।