
हरिद्वार में शादी समारोह के दौरान दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच मारपीट शुरू हो गई। दुल्हन पक्ष ने बरातियों पर होटल में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। इस मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर से बहादराबाद बरात आई थी। दुल्हन पक्ष के शादी से इंकार करने पर बारात लौटाई गई। वहीं तोड़फोड़ की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।