
केदारनाथ दर्शन के लिए ले जा रहे हेलीकाॅप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर सामने आ रही है। बता दें कि तकनीकी खराबी के कारण हेलीकाॅप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई
केदारनाथ में यात्रियों को हेलीकाॅप्टर यात्रा प्रदान करने के लिए 9 हेलीकाॅप्टर कंपनियां सेवा में हैं। इसी बीच शुक्रवार 24 मई 2024 को क्रिस्टल कंपनी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग ने सभी यात्रियों, प्रशासन और मंदिर प्रबंधकों को चिंता में डाल दिया। बताया जा रहा है कि हेलीकाॅप्टर में 6 यात्री सवार थे। इमरजेंसी लैंडिंग का पता लगते ही सभी यात्री तनाव में आ गए और घबरा गए। लेकिन पायलट की सूझ-बूझ से हेलीकाॅप्टर की सफल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह लैंडिंग केदारनाथ हेलिपैड से कुछ ही दूर मिट्टी में खाली जगह पर हुई।