अल्मोड़ा के कौसानी में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि रेस्टोरेंट की छत उड़ गई, जबकि रेस्टोरेंट की दीवारें पूरी तरह ध्वस्त हो गईं। धमाके से आसपास के चार से अधिक मकानों में भी दरारें आईं है। वहीं, रेस्टोरेंट के पास पर्यटक विभाग के कार्यालय की खिड़कियों और दरवाजों में लगे शीशे टूट गए। ऐसे में पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर कर्मियों की टीम घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।





