Uttarakhand : प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, इतने शिक्षकों की भर्ती के लिए जारी होगा विज्ञापन

देहरादून: शिक्षा विभाग (education department vacancy) बंपर भर्तियां निकलने जा रहा है, राज्य में फिलहाल प्राथमिक शिक्षकों की इस भर्ती को दो चरणों में किए जाने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत पहले चरण में 2917 पदों पर जनपदवार विज्ञप्ति जारी की जाएगी.

दूसरे चरण में कुल 451 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों (primary teacher) की भर्ती होगी. विभागीय अधिकारियों को जुलाई महीने तक शिक्षकों की चयन प्रक्रिया संपन्न करने के निर्देश दे दिए गए हैं. इसके अलावा सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द करने को कहा गया है.प्रदेश में शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है. इसके तहत कुल रिक्त 3368 पदों पर भर्ती की जाएगी.

विभागीय मंत्री धन सिंह रावत ने एक हफ्ते के भीतर जनपद वार विज्ञप्ति जारी करने के लिए भी कह दिया है. शिक्षा विभाग में निर्णय लिया है कि हाईकोर्ट में रिक्त पदों को लेकर दायर की गई याचिका के कारण फिलहाल 451 पदों पर पहले चरण में भर्ती नहीं की जाएगी, लेकिन हाईकोर्ट के फाइनल निर्णय के बाद इन पदों पर भी जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

उत्तराखंड सबॉर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (uksssc) द्वारा सहायक अध्यापक एग्जाम का आयोजन जुलाई 2024 में किया जाएगा। परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

neha rawat

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

गदरपुर में एक चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला (50) दिल्ली…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी