Uttarakhand Weather: जून में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, पारा 42 डिग्री पार, जानें कब करवट लेगा मौसम

देहरादून/हल्द्वानी। सोमवार को भी उमस भरी गर्मी रही और शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम पारा 20.6 डिग्री सेल्सियस, 16 प्रतिशत नमी और 9.5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम से हवाएं चलीं। इस साल 31 मई को पारा 43.6 डिग्री पहुंचा था जो अब तक सर्वाधिक है।

सोमवार को लू के थपेड़ों के बीच अधिकतर लोग शाम को ही घरों से निकले। पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 13 जून तक गर्मी और तापमान से राहत के आसार नहीं है। अभी गर्म हवाएं और चलेंगी जिससे तापमान 40 डिग्री से अधिक बना रहेगा।
सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री इजाफे के साथ 41.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उधर मंगलवार को दून का तापमान बढ़ने के आसार हैं।

मंगलवार को हल्की बारिश के साथ झोंकेदार हवाओं की चेतावनी

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मंगलवार हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जबकि मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

UK NEWS11

uknews11

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

गदरपुर में एक चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला (50) दिल्ली…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी