Nainital: होटल में मर्डर की सूचना पर दौड़ी पुलिस, लाश से बेडशीट हटाते ही उड़े होश; 

नैनीताल मल्लीताल (Nainital, mallital) में होटल में शव पड़ा होने की सूचना से हड़कंप मच गया। संचालक ने मर्डर का संदेह जताते हुए पुलिस को भी बुला लिया। जांच में लाश (तकिये और चादर, टॉमेटो सॉस से बनाई) नकली पाई गई। इस कृत्य के लिए कमरे में ठहरे पर्यटकों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाई की है।

पर्दा धारा क्षेत्र होमस्टे में गाजियाबाद के पर्यटक ठहरे थे। सुबह चेकआउट के कुछ देर बाद पर्यटक भागते हुए गए तो स्वामी जुबैर अहमद को कुछ अटपटा लगा। उसने पर्यटकों के कमरे में जाकर देखा तो बैड पर चादर से ढकी लाशनुमा आकृति देख उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने जांच पड़ताल की तो इस बीच उन्हें भी बैड पर लाश पड़ी होने का आभास हुआ। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को बुलाने के साथ ही उच्चाधिकारियों को भी सूचित कर दिया।

इस बीच एसपी हरबंश सिंह भी मौके की ओर रवाना हो गए। मगर पुलिस ने चादर हटाकर देखा तो नीचे तकियों से आकृति बनी मिली। जिस पर पुलिस ने राहत यहां तक की चादर पर टमाटर सॉस लगाकर खून की शक्ल भी बना दी थी.
पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए कमरे में ठहरे दो युवक और एक व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए उनका चालान काटने की कार्रवाई की है.

UK NEWS11

uknews11

Related Posts

हल्द्वानी में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़, विभाग ने छापेमारी कर जब्त किए सिलिंडर और मशीन

बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नंबर 8 में खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने अवैध गैस रीफिलिंग का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान तीन बड़े और पांच छोटे सिलिंडर के साथ…

रुद्रपुर मजार ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट का सख्त आदेश, 24 घंटे में दें जवाब, वाहन रोकें

नैनीताल हाईकोर्ट ने रुद्रपुर में हुए मजार ध्वस्तीकरण के खिलाफ मेंशन की गई पुरानी याचिका पर सुनवाई करते हुए याची से कहा है कि वे 24 घंटे के भीतर दो…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी