हल्द्वानी: समाज कल्याण विभाग के निदेशक आशीष भटगांई ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस से जिला समाज कल्याण अधिकारियों के साथ विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने आदर्श ग्राम योजना के कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश देकर लंबित कार्यों पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग और किसान पेंशन योजना के तहत ऑनलाइन मिले आवेदन पत्रों को तीन दिन के भीतर स्वीकार करने के निर्देश दिए।
निदेशक आशीष भटगांई ने जिलों में संचालित विभागीय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय आईटीआई डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास, दिव्यांग कर्मशाला, भिक्षुक गृह, वृद्ध आश्रमों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। कहा कि कैमरों का एक्सेस निदेशालय को उपलब्ध कराया जाए। नोडल अधिकारी आईटी सेल को छात्रवृत्ति वितरण में आ रही तकनीकी कठिनाइनों का तत्काल हल करने के निर्देश दिए।





