नैनीताल की इस झील में लगातार मर रहीं मछलियां, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

नैनीताल: नैनीझील में इन दिनों लगातार मछलियां मर रही हैं। विभिन्न स्थानों पर मछलियां मरकर पानी के थपेड़ों से झील के किनारे आ जा रही हैं। झील में मछलियों को खाद्य सामग्री डालने पर प्रतिबंध होने के बावजूद पर्यटक व अन्य खाद्य सामग्री बेधड़क डाल रहे हैं। इससे झील का पारिस्थितिकी तंत्र भी प्रभावित हो रहा है।

नैनीझील के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत रखने के लिए झील में खाद्य सामग्री डालने पर पूर्ण प्रतिबंध है। साथ ही झील में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए जिला विकास प्राधिकरण की ओर से ऑक्सीजन कंट्रोल रूम स्थापित कर निजी संस्था के माध्यम से झील को कृत्रिम ऑक्सीजन दी जा रही है जिससे झील में मौजूद मछलियां अपनी पूर्ण जिंदगी जी सकें। इधर इन दिनों झील में कई जगह मरी हुई मछलियां नजर आ रही हैं जो चिंता का विषय बना हुआ है।

मत्स्य विशेषज्ञ प्रो. आशुतोष मिश्रा का कहना है कि बरसात के समय झील में आक्सीजन लेवल कम हो जाता है। साथ ही बारिश के दौरान कई प्रकार के दूषित रसायन झील में पहुंचते हैं। झील में डाली जा रही खाद्य सामग्री भी मछलियों के लिए नुकसानदेह है। झील में दो चार मछलियों का मरना सामान्य बात है लेकिन ज्यादा संख्या में मछलियों का मरना चिंताजनक है।

UK NEWS11

uknews11

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

गदरपुर में एक चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला (50) दिल्ली…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी