नैनीताल। लालकुआं से विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट फिर चर्चा में आ गए हैं। विधायक मोहन बिष्ट पहले जिलाधिकारी नैनीताल के साथ गौला नदी में चैनेलाइजेशन को लेकर बहस, इसके बाद कांग्रेसी नेता के साथ विधायक बहस करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो लालकुआं बिंदुखत्ता कार रोड में लगी एक नुमाइश के उद्घाटन की है, यहां कांग्रेस नेता कुंदन मेहता ने विधायक मोहन बिष्ट से कहा कि जमीन के कटाव को रोकने के लिए इतनी मेहनत यदि नवंबर दिसंबर में की होती तो लोगों की इतनी जमीन नहीं कटती, अब जेसीबी लगाई गई है अब यह पैसा पूरा बर्बाद हो जाएगा। सुनते ही विधायक और कांग्रेस नेता के बीच जमकर बहस हो गई, विधायक जी का कहना था कि आप कभी भी उनसे मिलने नहीं आए जबकि कांग्रेस नेता ने कहा कि वह कभी घर से बाहर निकलते ही नहीं, जिस पर विधायक वहां से उठ कर चले गए, सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है।





