Haridwar: 16 साल पहले लापता हुए दिल्ली के परिवार की तलाश में हरिद्वार पहुंची CBI, जानें पूरा मामला

साल 2008 में नगर कोतवाली क्षेत्र में लापता हुए दिल्ली के एक परिवार की मामले की जांच को लेकर सीबीआई की टीम हरिद्वार पहुंची। यहां घटना से संबंधित जानकारी के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही समाचार पत्रों के कार्यालय में भी संपर्क किया। हालांकि पुलिस से इस मामले में सीबीआई ने संपर्क नहीं किया है।

जानकारी के मुताबिक, राकेश पाहुजा निवासी सेक्टर-16 रोहिणी दिल्ली अपनी पत्नी वीना पाहुजा, पुत्री प्रीति, बेटे पारस, भतीजी प्रियंका भसीन के साथ जून 2008 में हरिद्वार आए थे। यहां पहुंचने के बाद उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए थे। कार सहित परिवार के लापता होने पर परिजनों ने यहां पहुंचकर हंगामा भी किया था।

गंगनहर का भी जलस्तर कम कर खोजबीन की गई थी, मगर परिवार का कुछ पता नहीं चला था। काफी दिन तक यहां रहने के बाद परिजन वापस चले गए थे। नगर कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज हुई थी, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका था। बाद में पुलिस को जांच बंद करनी पड़ी थी।अब इस मामले की जांच दिल्ली सीबीआई की टीम ने शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा का कहना है कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। क्योंकि टीम ने उनसे कोई संपर्क नहीं साधा है।

UK NEWS11

uknews11

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

गदरपुर में एक चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला (50) दिल्ली…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी