Budget 2024: आम बजट 2024 से उत्तराखंड को भी मिला राहत पैकेज, इसमें केंद्र सरकार करेगी मदद

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में जहां कैंसर मरीजों के लिए 3 और दवाओं को कस्टम से छूट देने का ऐलान किया है, वहीं मोबाइल फोन और संबंधित पार्ट्स के मामले में मोबाइल फोन, चार्जर पर 15 फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी घटाने का प्रस्ताव दिया है. इसी बीच वित्त मंत्री ने उत्तराखंड के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणा की.

दरअसल इस साल प्री मानसून और मानसून की बारिश में उत्तराखंड को काफी नुकसान हुआ है. राज्य में बादल फटने से जनहानि हुई. कई घरों को नुकसान हुआ. मवेशियों की जान भी गई. इससे साथ ही लैंडस्लाइड यानी भूस्खलन से भी राज्य काफी नुकसान हुआ है. लैंडस्लाइड में अनेक लोगों के घर ढहे तो सड़कों और अन्य स्टेब्लिशमेंट को भी नुकसान पहुंचा है. इन सब की मरम्मत और भरपाई का राज्य सरकार पर बहुत ज्यादा बोझ पड़ रहा था.

ऐसे में केंद्रीय बजट ने उत्तराखंड को बड़ी राहत दी है. वित्त मंत्री निर्माण सीतारमण ने अपने बजटीय भाषण में उत्तराखंड को मदद देने की घोषणा की. निर्मला सीतारमण ने कहा कि उत्तराखंड को बादल फटने और लैंडस्लाइड से काफी नुकसान हुआ है. इसलिए हमने केंद्रीय बजट में उनसे लिए सहायता राशि रखी है. हम बादल फटने और लैंडस्लाइड से हुए नुकसान से उबरने के लिए उत्तराखंड सरकार को सहायता देंगे. निर्मला सीतारमण ने आज वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट पेश किया है.

इसके साथ ही पीएम मोदी की अगुवाई वाली NDA सरकार ने NPS वात्सल्य की बात भी कही है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान कहा कि इस योजना की शुरुआत होगी. इसके तहत पैरेंट्स या गार्जियन नाबालिगों के लिए योगदान दे सकते हैं. उनके बालिग होने पर इसे नियमित NPS खाते में बदला जा सकेगा.

UK NEWS11

uknews11

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

गदरपुर में एक चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला (50) दिल्ली…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी