हल्द्वानी में दरोगा पर मारपीट का आरोप, छात्रों ने घेरा पुलिस चौकी, छात्रनेताओं ने कहा- बेवजह पीटा

हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए 100 से ज्यादा छात्रों ने देर रात हल्दूचौड़ चौकी पर प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी होने पर क्षेत्र के लोग, ग्राम प्रधान और पूर्व कैबिनेट मंत्री के पुत्र भी युवा छात्रनेताओं के समर्थन में सड़क पर आ गए। हंगामा देर रात दो बजे के बाद भी जारी रहा। लालकुआं कोतवाली प्रभारी ने छात्रों के आरोपो को गलत बताया। खबर लिखे जाने तक छात्रों का धरना- प्रदर्शन जारी था।

पूर्व छात्र संघ सचिव महेश बिष्ट ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे अपने पांच साथियों के साथ गोधाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी बीच केशव प्लाजा मूवी जोन के पास हम सभी पहुंचे थे तभी एक निजी गाड़ी उनके बगल में आकर रुकी। वाहन से उतरे हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज गौरव जोशी ने बिना कुछ कहे और सुने लाठी चला दी। लाठी छात्रसंघ सचिव खजान आर्या को लग गई।

आरोप है कि इस बीच छात्रों ने मोबाइल कैमरा ऑन करते हुए चौकी इंचार्ज से इसकी वजह पूछी तो वह अभद्रता पर उतारू हो गए और कहा कि जो करना कर लो, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। इसके बाद जोशी लाठी फटकारकर गालीगलौज करने लगे। बेवजह पुलिस की ओर से की गई मारपीट से नाराज छात्र चौकी पर ही धरने पर बैठ गए।

मामले की जानकारी होने पर घटनास्थल पर 100 से ज्यादा छात्र पहुंच गए। छात्रसंघ सचिव खजान आर्या ने कहा कि अगर दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड और तबादला नहीं किया तो वह आमरण अनशन करेंगे। हंगामा बढ़ने पर ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला और रुक्मणी नेगी के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल के बेटे हेमवती नंदन दुर्गापाल भी मौके पर पहुंचे।

इस बीच कोतवाल दिनेश फर्त्याल मय फोर्स पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र चौकी इंचार्ज गौरव जोशी को निलंबित करने पर अड़ गए। देर रात करीब सवा दो बजे तक सभी छात्र चौकी पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। खबर लिखे जाने तक छात्रों का धरना-प्रदर्शन जारी था।

UK NEWS11

uknews11

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

गदरपुर में एक चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला (50) दिल्ली…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी