Uttarakhand: हिमाचल प्रदेश से भागा प्रेमी युगल पहुंचा बाजपुर, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा; जानें पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश से भागे प्रेमी युगल की तलाश में वहां की पुलिस सोमवार को बाजपुर कोतवाली पहुंची। इस दौरान पुलिस ने दबिश देकर प्रेमी युगल को पकड़ लिया। बाद में प्रेमी युगल को साथ लेकर हिमाचल पुलिस रवाना हो गई।

यूपी के फर्रुखाबाद निवासी एक युवक अपनी पत्नी और बहन के साथ हिमाचल प्रदेश के ऊना में मजदूरी करता था। युवक की बहन जुलाई में लापता हो गई थी। ऊना पुलिस ने 23 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि यूपी के संभल निवासी सुहैल युवती को अपने साथ लेकर भागा है।

आरोपी का मामा बाजपुर के गांव केशोवाला में रहता है। इसी सूचना और लोकेशन के आधार पर ऊना पुलिस सोमवार को बाजपुर पहुंची। यहां ऊना पुलिस और बाजपुर पुलिस टीम के साथ बन्नाखेड़ा मोड़ गांव केशोवाला में दबिश दी। घेराबंदी कर प्रेमी युगल को पकड़ लिया गया।

आरोपी शटरिंग और नाई क काम करता है
जानकारी के अनुसार आरोपी सुहैल हिमाचल के ऊना में शटरिंग और नाई का काम करता था। संपर्क में आने पर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। मौका पाकर प्रेमी युगल फरार हो गया।

UK NEWS11

uknews11

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

गदरपुर में एक चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला (50) दिल्ली…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी