
उत्तराखंड में 23-24 जून को दस्तक देगा मानसून
देहरादूनI जून महीने में भी राज्य में पहली बार बिजली की मांग 6.1 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पिछले साल बिजली की मांग 5.5 करोड़, 2022 में 5.4 करोड़, 2021 में 4.7 करोड़ और 2020 में 4.2 करोड़ यूनिट रही है।
जून माह में तीस सालों में दूसरी बार तापमान इतना पहुंचा है। इससे पहले जून 2012 में 42.1 तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक 16 जून 1995 को 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
उत्तराखंड के कई शहरों में तापमान में बढ़ोतरी से लोग बेहाल हो रहे हैं। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर आदि शहरों में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में लोग तपती गर्मी से परेशान हो रहे हैं। लेकिन, भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड में मानूसन जल्द ही दस्तक देने वाला है। देहरादून में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में लू के थपेड़ों के चलते घरों-प्रतिष्ठानों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जून माह में तीस सालों में दूसरी बार तापमान इतना पहुंचा है। इससे पहले जून 2012 में 42.1 तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक 16 जून 1995 को 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, वहीं ऑल टाइम रिकार्ड चार जून 1902 को 43.9 डिग्री सेल्सियस है। दो दिन पूर्व ही जून में 11 साल की गर्मी का रिकार्ड टूटा था। दोपहर में सड़कें सूनीं दून में गुरुवार को सुबह सात बजे से ही चिलचिलाती धूप निकली। दिन में लोग धूप में निकलने की हिम्मत नहीं कर पाए। दोपहर में दून भट्टी जैसा तप गया। दोपहर 12 बजे से चार बजे तक कई इलाकों में सड़कें सूनी नजर आई। दोपहिया सवार और पैदल चलने वालों को लू के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया।
उत्तराखंड में 23-24 जून को दस्तक देगा मानसून
उत्तराखंड में मानसून 23-24 जून को दस्तक दे सकता है। गुरुवार को ये जानकारी देते हुए मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 18 जून से प्री-मानसून का दौर चलेगा। इस दौरान प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन,इससे पूर्व मैदानी इलाकों में 14, 15 व 16 जून को गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।