भवाली। भोजपुरी सिनेमा और गायकी के बड़े सितारे मनोज तिवारी शुक्रवार को बाबा नीम करौली धाम दर्शन के लिए अपनी पाटने के संग पहुंचे।।
उन्होंने यहां पूजा अर्चना करते हुए भवाली से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया।
बता दें कि साल 2014 से लगातार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद चुने जा रहे हैं. इस बार उन्होंने कांग्रेस के कन्हैया कुमार को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई है. कन्हैया कुमार को इस चुनाव में 6 लाख 85 हजार 673 वोट मिले जबकि तिवारी 8 लाख 24 हजार 451 वोट लाकर करीब 1 लाख 38 हजार 778 वोट के अंतर से पूर्व छात्र नेता को हराने में सफल हुए।
2024 लोकसभा चुनाव में दिल्ली की उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट पर खूब गहमागहमी रही. कांग्रेस ने युवा और पार्टी का पक्ष धुआंधार तरीके से रखने वाले कन्हैया कुमार को मनोज तिवारी को हराने के लिए आगे किया. कन्हैया सफल नहीं हो पाए. मनोज तिवारी लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं।





