कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने ट्रैक्टर पर बैठकर बारिश के बीच लिया जायजा

रुद्रपुर। मंडलायुक्त दीपक रावत और डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने ट्रैक्टर पर बैठकर खटीमा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

रुद्रपुर में मंडलायुक्त दीपक रावत और डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने ट्रैक्टर पर बैठकर खटीमा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने खटीमा बाजार, नगला तराई गांव, मेलाघाट जमौट, प्रतापपुर आदि क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। कहा कि किसी को भी कतई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। लोग संयम व धैर्य से काम लें।

मंडलायुक्त रावत ने डीएम उदयराज सिंह, एसएसपी मंजुनाथ टीसी, एसडीएम रविंद्र बिष्ट, एनडीआरएफ से राहत और बचाव कार्यों की पूरी जानकारी ली। डीएम ने बताया कि रविवार रात से क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण सुबह जलभराव हो गया था।

सुबह से ही राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। अभी तक प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ ने क्षेत्र के लगभग 500 लोगों को सुरक्षित निकाला। कुछ लोग रिश्तेदारों के यहां चले गए, वहीं अन्य को राहत शिविरों में ठहराया गया है। जो घर में रहकर ही पानी के कम होने का इंतजार कर रहे है उन्हें खाना-पानी दिया गया है।

मंडलायुक्त ने कहा कि वर्षाकाल में सांपों के काटने का भय रहता है, इसलिए चारपाई में व ऊचे स्थानों पर सोएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चिकित्सालयों में एंटी स्नेक वैनम पर्याप्त मात्रा में रखने और जलजनित बीमारियों की दवा भी पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए।

UK NEWS11

uknews11

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

गदरपुर में एक चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला (50) दिल्ली…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी