Kathua Terrorist Attack: आतंकी हमले में उत्तराखंड के 5 जवान शहीद, राज्य में शोक की लहर

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों ने अपना बलिदान दे दिया। इस खबर के बाद से देवभूमि शोक में डूब गई है। परिजन सदमे में है तो वहीं बलिदानियों के घर -गांव में मातम पसर गया है। 

<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”hi” dir=”ltr”>कठुआ, जम्मू कश्मीर में हुए कायराना आतंकी हमले के दौरान उत्तराखण्ड के पांच वीर-जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत पीड़ा का क्षण है क्योंकि हमने भाई और बेटा भी खोया है। हमारे रणबाँकुरों ने उत्तराखण्ड की समृद्ध सैन्य परंपरा का पालन करते हुए माँ भारती… <a href=”https://t.co/2KaKliDoHt”>pic.twitter.com/2KaKliDoHt</a></p>&mdash; Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) <a href=”https://twitter.com/pushkardhami/status/1810560479548617017?ref_src=twsrc%5Etfw”>July 9, 2024</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

कठुआ के बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। आतंकी हमले में पांच जवान बलिदान हो गए वहीं कुछ अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। हाई अलर्ट और हमले के इनपुट के बीच जम्मू-कश्मीर में एक माह में सबसे बड़ा आतंकी हमला अंजाम दिया गया।

हिजबुल मुजाहिदीन के दुर्दांत आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर सुरक्षाबलों पर हमले के इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को पिछले कुछ दिनों से लगातार मिल रहे थे। ऐसे में कठुआ जिले में भी हाई अलर्ट था। बाकायदा सभी एजेंसियों को एहतियात बरतने के निर्देश थे। 

आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी बलिदान दिया। 

खबर के बाद उनके घर में मातम है। पूरे क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल चुकी है। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 26 वर्षीय आदर्श 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। आदर्श की 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कालेज पिपलीधार से हुई। 2018 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र थे। आदर्श तीन भाई-बहन में सबसे छोटे थे।  सोमवार देर रात उनके बलिदान होने की खबर परिजनों को मिली है।

UK NEWS11

uknews11

Related Posts

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी वाले मोहल्ले में दो अराजकतत्वों के गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी।…

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

गदरपुर में एक चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला (50) दिल्ली…

You Missed

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

रुद्रपुर में दो गुटों में फायरिंग, पांच बच्चे जख्मी; लोगों में रोष

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दुष्कर्म

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

पहलगाम आतंकी हमले का उत्तराखंड में विरोध, अलर्ट में पुलिस, नया कदम उठाया

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

हाय गर्मी…कुमाऊं और गढ़वाल में गर्मी से लोग परेशान, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

राजुला और मालूशाही…पहाड़ की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

UKSSSC: आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी